1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. COVID-19 महामारी के चलते विश्व गोल्फ चैलेंज रद्द

COVID-19 महामारी के चलते विश्व गोल्फ चैलेंज रद्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2020 03:13 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 03:13 pm IST

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स की मेजबानी में होने वाले हीरो विश्व चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट को कोविड-19 के देखते हुए जारी यात्रा पाबंदियों के कारण रद्द कर दिया गया है।

COVID-19 महामारी के चलते...- India TV Hindi
COVID-19 महामारी के चलते विश्व गोल्फ चैलेंज रद्द Image Source : GETTY IMAGES

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स की मेजबानी में होने वाले हीरो विश्व चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट को कोविड-19 के देखते हुए जारी यात्रा पाबंदियों के कारण रद्द कर दिया गया है।

इस 18 खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का आयोजन बहामास के अल्बानी में तीन से छह दिसंबर तक होना था। टीजीआर फाउंडेशन ने सोमवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण मौजूदा वैश्विक पाबंदियों और अन्य गतिविधियों को देखते हुए 2020 हीरो विश्व चैलेंज इस साल नहीं खेला जाएगा।’’

इसमें कहा गया, ‘‘टूर्नामेंट से जुड़े लोगों और अल्बानी समुदाय के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल