1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप क्वालिफाइंग मैच: भारत गुवाम से 2-1 से हारा

विश्व कप क्वालिफाइंग मैच: भारत गुवाम से 2-1 से हारा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 16, 2015 02:09 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 05:32 pm IST

हागाट्ना (गुवाम):  पिछले हफ्ते ओमान से मिली हार के बाद भारतीय फुटबाल टीम को फीफा विश्व कप-2018 के लिए जारी दूसरे दौर के अपने दूसरे क्वालीफाइंग मैच में मंगलवार को विश्व रैंकिंग में अपने से

विश्व कप क्वालिफाइंग...- India TV Hindi
विश्व कप क्वालिफाइंग मैच: भारत गुवाम से 2-1 से हारा

हागाट्ना (गुवाम):  पिछले हफ्ते ओमान से मिली हार के बाद भारतीय फुटबाल टीम को फीफा विश्व कप-2018 के लिए जारी दूसरे दौर के अपने दूसरे क्वालीफाइंग मैच में मंगलवार को विश्व रैंकिंग में अपने से 33 स्थान नीचे की टीम गुवाम से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 141वें पायदान पर मौजूद भारतीय टीम की क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में यह लगातार दूसरी हार है। वहीं, गुवाम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले गुवाम ने तुर्कमेनिस्तान को 1-0 से हराया था।

भारत को क्वालीफायर्स के दूसरे दौर के लिए गुवाम, ओमान, ईरान और तुर्कमेनिस्तान के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है।

बहरहाल, गुवाम के खिलाफ मैच में भारतीय कोच स्टेफेन कांस्टेनटाइन ने शुरुआती पंक्ति में उन्हीं खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा जो ओमान के खिलाफ भी पहली पंक्ति में शामिल थे।

भारतीय खिलाड़ी हालांकि गुवाम के खिलाड़ियों के तेज फुटबाल के सामने नहीं टिक सके और बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया।

गुवाम की ओर से ब्रेंडन मैक्डोनाल्ड ने मैच के 38वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद भी गुवाम का दबदबा कायम रहा और मध्यांतर के बाद 61वें मिनट में ट्राविस निकलॉ ने एक और गोल कर गुवाम को 2-0 से आगे कर दिया।

भारती की ओर से एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में स्ट्राइकर और कप्तान सुनील छेत्री ने दागा। अंतर्राष्ट्रीय मैचों में छेत्री का यह 50वां गोल है और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह एकमात्र भारतीय हैं।

भारतीय टीम के कोच कांस्टेनटाइन ने मैच के बाद निराशा जताते हुए कहा कि अहम मौकों पर टीम ने खराब कौशल का प्रदर्शन किया।

कांस्टेनटाइन के अनुसार गुवाम टीम में शामिल खिलाड़ियों में 75 फीसदी अमेरिका में जन्मे या वहां से लाए गए हैं। इस समीकरण ने भी मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।

भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला आठ सितंबर को बेंगलुरू में खेलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल