1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्रिसबेन इंटरनेशनल से हटे नडाल लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे

ब्रिसबेन इंटरनेशनल से हटे नडाल लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 02:32 pm IST

लंदन में विश्व टूर फाइनल्स में डेविड गोफिन के खिलाफ शिकस्त के बाद से कोर्ट से दूर नडाल को इस हफ्ते ब्रिसबेन में अपने सत्र की शुरुआत करनी थी लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह नहीं खेलेंगे।

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

ब्रिसबेन: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल घुटने की चोट के कारण ब्रिसबेन इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट से हट गए लेकिन वह अगले महीने आस्ट्रेलिया ओपन में खेलना चाहते हैं। 

लंदन में विश्व टूर फाइनल्स में डेविड गोफिन के खिलाफ शिकस्त के बाद से कोर्ट से दूर नडाल को इस हफ्ते ब्रिसबेन में अपने सत्र की शुरुआत करनी थी लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह नहीं खेलेंगे। 

नडाल ने आज ट्विटर पर कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए दुख है कि मैं इस साल ब्रिसबेन नहीं आउंगा। मैं खेलना चाहता था लेकिन पिछले साल लंबे सत्र और देर से तैयारी शुरू करने के बाद मैं अब भी तैयार नहीं हूं।’’ 

नडाल ने हालांकि कहा कि वह अब भी 15 जनवरी से मेलबर्न में साल के पहले ग्रैंडस्लैम में खेलने की योजना बना रहे हैं। मैं अपने आस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को देखूंगा जब मैं चार जनवरी को मेलबर्न पहुंचूंगा और आस्ट्रेलिया ओपन के लिए अपनी तैयारी शुरू करूंगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल