1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कतर ओपन: नोवाक जोकोविच संघर्षपूर्ण जीत से सेमीफाइनल में

कतर ओपन: नोवाक जोकोविच संघर्षपूर्ण जीत से सेमीफाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2019 09:29 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 09:29 am IST

जोकोविच सेमीफाइनल में स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट से भिड़ेंगे।

 नोवाक जोकोविच - India TV Hindi
 नोवाक जोकोविच  Image Source : GETTY IMAGES

दोहा: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने संघर्षपूर्ण जीत के साथ कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सर्बिया के इस खिलाउ़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद जार्जिया के निकोलोज बासिलशविली को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच लगभग दो घंटे तक चला। 

जोकोविच सेमीफाइनल में स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट से भिड़ेंगे जिन्होंने एक अन्य मैच में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्विस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका को 6-4, 6-4 से हराया। 

चेक गणराज्य के टामस बर्डिच भी सेमीफाइनल में पहुंच गये। उन्होंने फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट को 6-2, 6-4 से पराजित किया। उन्हें अब इटली के मार्को सेचीनातो से भिड़ना है जिन्होंने सर्बिया के डुसान लाजोविच को 7-6 (7/2), 6-2 शिकस्त दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल