1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवीण राणा को मिली हार

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवीण राणा को मिली हार

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 02:30 pm IST

भारत के पहलवान प्रवीण राणा को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में शुक्रवार को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

विश्व कुश्ती...- India TV Hindi
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवीण राणा को मिली हार Image Source : GETTY IMAGES

नूर सुल्तान (कजाकिस्तान)। भारत के पहलवान प्रवीण राणा को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में शुक्रवार को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। राणा ने प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत करते हुए 92 किग्रा वर्ग के पहले दौर में दमदार जीत दर्ज की थी। दूसरे दौर में हालांकि, उन्हें यूक्रेन के लिउबोमेयर सगालीकुक ने 8-0 के बड़े अंतर से मात दी।

मुकाबले की शुरुआत से ही राणा पेरशानी में नजर आए और पहले राउंड में 0-6 से पीछे रहे। राणा को मुकाबले के दूसरे राउंड में भी वापसी करने का मौका नहीं मिला। इससे पहले, राणा ने पहले दौर में टेक्निकल सुपरियोरिटी के आधार पर दक्षिण कोरिया के चांगजेई सू को 12-1 के बड़े अंतर से मात दी थी।

मैच की शुरुआत से ही राणा दक्षिण कोरिया के अपने प्रतिद्वंद्वी पर भारी नजर आए थे। ब्रेक पर जाने से पहले राणा ने 4-0 की बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ी अपने खेल को प्रदर्शन को नए स्तर पर ले गए और 12-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल