1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डब्ल्यूटीए फाइनल्स: कोंटावीट को हराकर मुगुरुजा सेमीफाइनल में पहुंची

डब्ल्यूटीए फाइनल्स: कोंटावीट को हराकर मुगुरुजा सेमीफाइनल में पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2021 10:28 am IST,  Updated : Nov 15, 2021 10:28 am IST

मुगुरुजा की जीत से विंबलडन की फाइनलिस्ट कारोलिना पिलिसकोवा अंतिम चार में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गयी। कोंटावीट पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी थी।   

WTA Finals: Muguruza beats Kontaveit to seal semifinal berth- India TV Hindi
WTA Finals: Muguruza beats Kontaveit to seal semifinal berth Image Source : AP

गुआडालाजारा (मैक्सिको)। गर्बाइन मुगुरुजा ने एनेट कोंटावीट का 12 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान थामकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुगुरुजा ने कोंटावीट को 6-4, 6-4 से हराया। वह 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलेंगी। 

मुगुरुजा की जीत से विंबलडन की फाइनलिस्ट कारोलिना पिलिसकोवा अंतिम चार में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गयी। कोंटावीट पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी थी। 

डब्ल्यूटीए फाइनल्स राउंड रोबिन प्रारूप में खेला जाता है जिसमें प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं। 

सेमीफाइनल मंगलवार और फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे। इससे पहले पिलिसकोवा ने बारबोरा क्रेजिसकोवा को 0-6, 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी थी लेकिन मुगुरुजा की जीत से वह बाहर हो गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल