1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बजरंग पुनिया के मैच में अंपायरिंग पर योगेश्वर दत्त ने उठाए सवाल

बजरंग पुनिया के मैच में अंपायरिंग पर योगेश्वर दत्त ने उठाए सवाल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2019 03:15 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 05:31 pm IST

मुकाबले के दौरान बजरंग मैट चेयरमैन से कह रह थे कि वह स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ फाउल को लेकर एक्शन लें क्योंकि उन्होंने चेहरे पर वार, कपड़े खिंचना जैसे कई फाउल किए थे।

योगेश्वर दत्त- India TV Hindi
योगेश्वर दत्त Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के बजरंग पुनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद बजरंग अंपायरिंग से काफी निराश थे और अब उनके कोच योगेश्वर दत्त ने भी अंपायरिंग पर सवाल खड़े किए हैं। पुनिया को गुरुवार को 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी दौलत नियाजवेकोव से मात खानी पड़ी। दोनों का स्कोर हालांकि 9-9 था लेकिन चार अंक के दाव के कारण दौलत के हिस्से जीत आई।

मुकाबले के दौरान बजरंग मैट चेयरमैन से कह रह थे कि वह स्थानीय खिलाड़ी के खिलाफ फाउल को लेकर एक्शन लें क्योंकि उन्होंने चेहरे पर वार, कपड़े खिंचना जैसे कई फाउल किए थे।

योगेश्वर ने ट्वीट किया, "बजंरग और नियाज का सेमीफाइनल मैच देखकर कोई भी सही या गलत का फर्क बता सकता है। फिर वहां बैठे अंपायर को ये क्यूं नहीं दिखा? इतने बड़े टूर्नामेंट में इतनी बड़ी लापरवाही? कजाकिस्तान बहुत ही गलत तरीके से खेल रहा था ये सबने देखा।"

पूर्व ओलम्पिक पहलवान और अल्टीमेट चैम्पियन बेन एस्करेन ने ट्वीट किया, "बजंरग के साथ बुरा हुआ। दत्त ने जब देखा तब उन्हें धोखेबाजी का पता चल गया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल