1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. युवा खिलाड़ी विदेशी लीग में खेल रही बाला देवी के नक्शेकदम पर चलेंगी : गोलकीपर अदिति

युवा खिलाड़ी विदेशी लीग में खेल रही बाला देवी के नक्शेकदम पर चलेंगी : गोलकीपर अदिति

 Reported By: IANS
 Published : Jun 28, 2020 05:04 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 05:04 pm IST

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान ने कहा है कि मौजूदा सीनियर टीम में 'विविधता में एकता' है।

युवा खिलाड़ी विदेशी...- India TV Hindi
युवा खिलाड़ी विदेशी लीग में खेल रही बाला देवी के नक्शेकदम पर चलेंगी : गोलकीपर अदिति Image Source : INDIAN FOOTBALL

नई दिल्ली| भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान ने कहा है कि मौजूदा सीनियर टीम में 'विविधता में एकता' है। अदिति ने हाल में एआईएफएफ टीवी पर इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कहा, " जब मैंने पहली बार भारतीय टीम में खेलना शुरू किया था तो उस समय मणिपुर के खिलाड़ियों का काफी दबदबा था। लेकिन अब यह काफी विविधता वाली टीम बन गई है।"

उन्होंने कहा, " टीम में बहुत सारे पात्र हैं। एक अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व जो टीम को एकजुट करने में मदद करता है।" गोलकीपर ने कहा, "विविधता में एकता हमारी ताकत है। हम सभी एक साथ एक मिशन पर हैं- देश का प्रतिनिधित्व करना। यही हमें परिभाषित करता है। हमें बहुत सारे पात्रों के साथ बातचीत करनी है जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हर किसी के पास बताने के लिए एक अलग कहानी है, जैसे कि उनकी यात्रा, संघर्ष, घर की परिस्थितियां और भी बहुत कुछ।"

दिल्ली की गोलकीपर का मानना है कि युवा लड़कियां मणिपुरी स्ट्राइकर बाला देवी के नक्शेकदम पर चलेगी। बाला देवी विदेशी क्लब से करार करने वाली भारत की पहली महिला फुटबालर हैं। बाला देवी ने स्काटलैंड के फुटबाल क्लब रेंजर्स के साथ करार है।

उन्होंने कहा, "बाला एक शानदार खिलाड़ी हैं और रेंजर्स में जाना उनके लिए एक अद्भुत है। उनके खेल का स्तर, संस्कृति काफी अलग है। उनका अनुभव न केवल हमारे लिए बल्कि भारतीय फुटबाल के लिए काफी अहम है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल