1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. युवा ओलंपिक चैंपियन जेरेमी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता

युवा ओलंपिक चैंपियन जेरेमी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2020 11:08 am IST,  Updated : Feb 04, 2020 03:36 pm IST

जेरेमी लालरिननुंगा ने क्लीन एवं जर्क में राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ 72वीं पुरुष भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 67 किग्रा वर्ग का खिताब जीता।

Jeremy Lalrinunga- India TV Hindi
Jeremy Lalrinunga Image Source : @IOAINDIA/TWITTER

कोलकाता| युवा ओलंपिक चैंपियन जेरेमी लालरिननुंगा ने क्लीन एवं जर्क में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 72वीं पुरुष और 35वीं महिला सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुष 67 किग्रा वर्ग का खिताब जीत लिया। 

मिजोरम के इस भारोत्तोलन ने स्नैच में दो विफल प्रयास के बाद 132 किग्रा वजन उठाया लेकिन क्लीन एवं जर्क में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 167 किग्रा वजन से कुल 299 किग्रा वजन के साथ खिताब जीता। 

यह प्रयास हालांकि 306 किग्रा के उनके निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम है जो उन्होंने पिछले साल दिसंबर में कतर इंटरनेशनल कप के दौरान बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल