1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जिदान ने ला लीगा में मेसी के बने रहने की ख्वाहिश जताई

जिदान ने ला लीगा में मेसी के बने रहने की ख्वाहिश जताई

 Reported By: IANS
 Published : Jul 03, 2020 11:29 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 11:29 pm IST

स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि वह चाहते हैं कि बार्सिलोना के स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी अपने क्लब में बने रहें।

जिदान ने ला लीगा में...- India TV Hindi
जिदान ने ला लीगा में मेसी के बने रहने की ख्वाहिश जताई Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि वह चाहते हैं कि बार्सिलोना के स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी अपने क्लब में बने रहें। मेसी को लेकर ऐसी खबरें हैं कि अब वह अपना करार खत्म होने के बाद बार्सिलोना क्लब को छोड़ सकते हैं।

स्पेनिश रेडियो काडेना की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल के मेसी 2021 के बाद बार्सिलोना के साथ अपने करार को विस्तार देने के मूड में नहीं हैं। मेसी करार खत्म होने के बाद क्लब छोड़ने का मन बना रहे हैं। उनका करार fअगले साल खत्म हो रहा है।

गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जिदान ने गुरुवार रात गेटाफे पर रियल मेड्रिड की 1-0 की जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, " मुझे नहीं पता कि क्या होगा। लेकिन हमें उम्मीद है कि नहीं, क्योंकि वह इस लीग में हैं और हम भी इस लीग में सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं।"

बार्सिलोना की टीम ला लीगा खिताब की रेस में रियल मेड्रिड से चार अंक ही पीछे है जबकि अभी पांच मैच और खेले जाने बाकी हैं। मेसी ने हाल ही में अपने करियर का 700वां गोल किया है। उन्होंने यह उपलब्धि स्पेनिश लीग में एटलेटिको मेड्रिड के साथ खेले गए मैच में हासिल की थी जो 2-2 से ड्रॉ रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल