1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Commonwealth Games 2022 Highlights: आयोजकों ने भारतीय खिलाड़ियों को पांच अलग-अलग गांवों में गांवों में ठहराने का किया फैसला

Commonwealth Games 2022 Highlights: आयोजकों ने भारतीय खिलाड़ियों को पांच अलग-अलग गांवों में गांवों में ठहराने का किया फैसला

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 15, 2022 12:13 pm IST,  Updated : Jul 16, 2022 08:33 am IST

2022 Commonwealth Games Highlights: 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले एथलेटिक्स और बैडमिंटन स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। आयोजकों ने भारतीय खिलाड़ियों को पांच अलग अग गांवों में ठहराने का फैसला किया है।

Commonwealth Games 2022- India TV Hindi
Commonwealth Games 2022 Image Source : GETTY

2022 Commonwealth Games Highlights:

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित होगा। राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी पांच अलग-अलग ‘गांवों’ में रहेंगे जहां महिला क्रिकेट टीम को बर्मिंघम सिटी सेंटर में एक अलग सुविधा में रखा जाएगा। गौरतलब है कि 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 108 पुरुषों और 107 महिलाओं का भारतीय दल हिस्सा लेगा। भारत 3x3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, नेटबॉल और रग्बी सेवन्स में प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा।

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत बैडमिंटन में कंपीट करने के लिए 10 सदस्यों वाला दल भेजेगा। इस स्क्वॉड में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट लक्ष्य सेन शामिल हैं।

  1. पीवी सिंधु
  2. आकर्षी कश्यप
  3. तृषा जॉली
  4. गायत्री गोपीचंद
  5. अश्विनी पोनप्पा
  6. लक्ष्य सेन
  7. किदाम्बी श्रीकांत
  8. सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी
  9. चिराग शेट्टी
  10. बी सुमीत रेड्डी

कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन के लिए भारत ने अपने एथलेटिक्स स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में नीरज चोपड़ा, दुती चंद और हिमा दास सहित कुल 37 सदस्य शामिल हैं।

 भारतीय एथलेटिक्स स्क्वॉड

  1. अविनाश साब्ले – पुरुष 3000 मीटर स्टपलचेज
  2. नितेंदर रावत – पुरुष मैराथन
  3. एम श्रीशंकर – पुरुष लॉन्ग जंप
  4. मोहम्मद इनीस याहिया - पुरुष लॉन्ग जंप
  5. अबदुल्ला अबुबरक – पुरुष ट्रिपल जंप
  6. प्रवीण चित्रावेल - पुरुष ट्रिपल जंप
  7. एल्ढोस पॉल - पुरुष ट्रिपल जंप
  8. तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुष शॉट पुट
  9. नीरज चोपड़ा – पुरुष जेवलिन थ्रो
  10. डीपी मनु - पुरुष जेवलिन थ्रो
  11. रोहित यादव - पुरुष जेवलिन थ्रो
  12. संदीप कुमार – पुरुष 10किमी रेस वॉक
  13. अमित खत्री – पुरुष 10किमी रेस वॉक
  14. अमोज जैकब – पुरुष 4x400मी रिले
  15. नोआ निर्मल टॉम - पुरुष 4x400मी रिले
  16. अरोकिया राजीव - पुरुष 4x400मी रिले
  17. मुहम्मद अजमल - पुरुष 4x400मी रिले
  18. नागानाथन पांडी - पुरुष 4x400मी रिले
  19. राजेश रमेश - पुरुष 4x400मी रिले
  20. धनलक्ष्मी सेकर – महिला 100मी और 4x100मी रिले
  21. ज्योति यारराजी – महिला 100मी हर्ड्ल्स
  22. ऐश्वर्या बी – महिला लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप
  23. एंसी सोजन – महिला ट्रिपल जंप
  24. मनप्रीत कौर – महिला शॉट पुट
  25. नवजीत कौर ढिल्लन – महिला डिसकस थ्रो
  26. सीमा पुनिया – महिला डिसकस थ्रो
  27. अन्नू रानी – महिला जेवलिन थ्रो
  28. शिल्पा रानी - महिला जेवलिन थ्रो
  29. मंदू बाला सिंह – महिला हैमर थ्रो
  30. सरिता रोमित सिंह - महिला हैमर थ्रो
  31. भावना जाट – महिला 10किमी रेस वॉक
  32. प्रियंका गोस्वामी - महिला 10किमी रेस वॉक
  33. हिमा दास – महिला 4x100मी रिले
  34. दुती चंद - महिला 4x100मी रिले
  35. शर्बनी नंदा - महिला 4x100मी रिले  
  36. एमवी जिल्ना - महिला 4x100मी रिले
  37. एमएस सिमी - महिला 4x100मी रिले
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल