1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एडीलेड इंटरनेशनल: बोपन्ना-रामकुमार की जोड़ी के सेमीफाइनल में पहुंची, सानिया-किचेनोक हारे

एडीलेड इंटरनेशनल: बोपन्ना-रामकुमार की जोड़ी के सेमीफाइनल में पहुंची, सानिया-किचेनोक हारे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 07, 2022 04:45 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 04:45 pm IST

सानिया और उक्रेन की नाडिया किचेनोक की जोड़ी को ‘एडीलेड इंटरनेशनल 1 डब्ल्यूटीए’ के सेमीफाइनल में एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी ने हराया।

Adelaide International: Rohan bopanna and rajkumar...- India TV Hindi
Adelaide International: Rohan bopanna and rajkumar ramanathan enter semifinal Image Source : GETTY

भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन एडीलेड इंटरनेशनल वन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सानिया मिर्जा को यहां डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता के युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे बोपन्ना और रामकुमार ने फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और मोनाको के हुजो निस की जोड़ी को युगल क्वॉर्टर फाइनल में 6-1, 6-3 से हराया।

 

अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त बोस्पिनया के तोमिस्लाव बर्किच और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेस से होगा। दोनों का शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो मार्च में दिल्ली में डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप मैच में भी वे साथ खेल सकते हैं।

 

सानिया और उक्रेन की नाडिया किचेनोक की जोड़ी को ‘एडीलेड इंटरनेशनल 1 डब्ल्यूटीए’ के  सेमीफाइनल में एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी ने हराया। भारत और उक्रेन  के खिलाड़ियों की जोड़ी को स्थानीय जोड़ी से 1-6, 6-2, 8-10  से हार का सामना करना पड़ा। ये दोनों प्रतियोगिताएं 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल