1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस से संन्यास लेने के बाद एश्ले बार्टी का बड़ा बयान, कहा- फैसले पर खेद नहीं

टेनिस से संन्यास लेने के बाद एश्ले बार्टी का बड़ा बयान, कहा- फैसले पर खेद नहीं

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2022 04:02 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 04:02 pm IST

पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद ऐश बार्टी ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें अपने फैसले पर ‘निश्चित रूप से किसी तरह का खेद नहीं’ है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बार्टी ने बुधवार को 25 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास की घोषणा करके टेनिस जगत को चौंका दिया था।

Ashleigh Barty poses with the Daphne Akhurst Memorial Cup (File)- India TV Hindi
Ashleigh Barty poses with the Daphne Akhurst Memorial Cup (File) Image Source : PHOTO BY SCOTT BARBOUR/TENNIS AUSTRALIA

पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद ऐश बार्टी ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें अपने फैसले पर ‘निश्चित रूप से किसी तरह का खेद नहीं’ है। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बार्टी ने बुधवार को 25 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास की घोषणा करके टेनिस जगत को चौंका दिया था।बार्टी ने कहा, ‘‘मैं बस इतना जानती हूं कि यह संन्यास लेने का सही समय है। मैंने इस खेल में वह सब कुछ हासिल किया जो मैं कर सकती थी।’’ इस आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किये बिना कहा, ‘‘मैं एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर अपने जीवन का अगला अध्याय शुरू करने को लेकर रोमांचित हूं।’’

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने महज 25 साल की उम्र में इस खेल से लिया संन्यास

बार्टी ने हाल में आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने पिछले साल विंबलडन भी जीता था। बार्टी ने इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला। बार्टी ने तीन अलग अलग कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीते। उन्होंने 2019 में क्ले कोर्ट पर फ्रेंच ओपन, पिछले साल ग्रास कोर्ट पर विंबलडन और इस वर्ष हार्ड कोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता। वह पिछले 44 वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने एकल में 15 टूर स्तर के खिताब जीते। इसके अलावा उनके नाम पर 12 युगल खिताब भी दर्ज हैं। वह कुल 121 सप्ताह तक विश्व में नंबर एक रैंकिंग पर रही जिनमें पिछले 114 सप्ताह भी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल