Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Para Games में भारत ने रचा इतिहास, पैरा एथलीट्स ने जड़ दिया ऐतिहासिक शतक

Asian Para Games में भारत ने रचा इतिहास, पैरा एथलीट्स ने जड़ दिया ऐतिहासिक शतक

Written By: Rishikesh Singh Published : Oct 28, 2023 02:43 pm IST, Updated : Oct 28, 2023 02:43 pm IST

Asian Para Games 2023 में भारतीय एथलीट्स मे इतिहास रचते हुए 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। भारत का यह अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है। आइए जानते हैं कि किन खेलों में भारत का दबदबा रहा।

Asian Para Games- India TV Hindi
Image Source : TWITTER (SAI) एशियन पैरा गेम्स में भारत ने जीते 100 से ज्यादा मेडल

Asian Para Games 2023: भारतीय पैरा एथलीट्स ने चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स में शनिवार को इतिहास रचते हुए अपने अभियान को खत्म किया। उन्होंने इस गेम्स में पहली बार 100 मेडल का आंकड़ें को पार करते हुए सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। या यूं करना भी गलत नहीं होगा कि यह मेडलों का ऐतिहासिक शतक है। भारत ने एशियन पैरा गेम्स में कुल 111 मेडल जीते। यह किसी भी बड़े इंटरनेशनल गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले एशियन गेम्स में भारत ने 107 मेडल जीते थे।

अब तक कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन

एशियन पैरा गेम्स के पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर रहा। चीन ने 521 पदक जीते जबकि ईरान ने 131 मेडल अपने नाम किए। जापान तीसरे और कोरिया चौथे स्थान पर रहा। पहले पैरा एशियाई खेल 2010 में ग्वांग्झू में हुए थे जिसमें भारत 14 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहा था। इसके बाद 2014 में भारत 15वें और 2018 में नौवे स्थान पर रहा। यह तीसरी बार है जब भारत ने किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। भारत ने इससे पहले 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 101 मेडल जीते थे।

इन खेलों में रहा भारत का दबदबा

 

भारतीय पैरालम्पिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया। भारत के पैरा एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया है। अब पेरिस पैरालम्पिक में टोक्यो से अधिक पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस प्रदर्शन से हैरान नहीं है। उन्हें 110 से 115 के बीच मेडल मिलने की उम्मीद थी और 111 शुभ आंकड़ा है। भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 55 पदक जीते जबकि बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चार गोल्ड समेत 21 पदक जीते हैं। शतरंज में आठ और तीरंदाजी में सात पदक मिले जबकि निशानेबाजों ने छह पदक जीते। आखिरी दिन शनिवार को भारत ने चार गोल्ड समेत 12 मेडल जीते। इनमें से सात पदक शतरंज में, चार एथलेटिक्स में और एक नौकायन में मिला। 

PTI Inputs

यह भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका से हार के बाद रोते नजर आए अफरीदी, जानें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच?

AUS vs NZ: धर्मशाला में आया रनों का तूफान, वर्ल्ड कप में टूट गया छक्कों का ये महारिकॉर्ड

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement