1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ATP Cup: अर्जेंटीना को हराकर पोलैंड एटीपी कप सेमीफाइनल में

ATP Cup: अर्जेंटीना को हराकर पोलैंड एटीपी कप सेमीफाइनल में

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 05, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 01:27 pm IST

पोलैंड ने अर्जेंटीना को बुधवार को 3-0 से हराकर एटीपी कप टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पोलैंड ग्रुप डी में जॉर्जिया, ग्रीस और अर्जेंटीना को हराकर शीर्ष पर रहा।

 हुबर्ट हर्कज - India TV Hindi
हुबर्ट हर्कज  Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • पोलैंड ने अर्जेंटीना को हराकर एटीपी कप टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया
  • हुबर्ट हर्कज ने हाई वोल्टेज मुकाबले में डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-1, 6-4 से हराया
  • सेमीफाइनल में पोलैंड का सामना स्पेन या 2020 की चैम्पियन सर्बिया से होगा

पोलैंड ने अर्जेंटीना को बुधवार को 3-0 से हराकर एटीपी कप टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पोलैंड ग्रुप डी में जॉर्जिया,ग्रीस और अर्जेंटीना को हराकर शीर्ष पर रहा। अब पोलैंड का सामना स्पेन या 2020 चैम्पियन सर्बिया से होगा।

पोलैंड के लिये पहला मैच कामिल एम ने जीता जिन्होंने फेडरिको डेलबोनिस को 6-3, 7-6 से मात दी । इसके बाद श्वार्त्जमैन को हराकर हुबर्ट हर्कज ने बढत 2-0 की कर दी। हुबर्ट हर्कज ने हाई वोल्टेज मुकाबले में डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-1, 6-4 से हराया। पोलैंड ने डबल्स मैच भी अपने नाम किया। वहीं अन्य मैचों में चिली ने नॉर्वे को 2-1 से हराया। चिली की जीत का मतलब ये है कि सर्बिया को अब ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के लिये स्पेन को मात देनी होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल