1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. AUS Open: शान से ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची एश्ले बार्टी, फाइनल में इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला!

AUS Open: शान से ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची एश्ले बार्टी, फाइनल में इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 27, 2022 04:03 pm IST,  Updated : Jan 27, 2022 04:21 pm IST

बार्टी 42 साल बाद साल के पहले ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बार्टी ने सेमीफाइनल में अमेरिका के मैडिसन कीज को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से मात दी।

सेमीफाइनल मैच के दौरान एश्ले बार्टी- India TV Hindi
सेमीफाइनल मैच के दौरान एश्ले बार्टी Image Source : MARK METCALFE/GETTY IMAGES

Highlights

  • बार्टी ने सेमीफाइनल में अमेरिका के मैडिसन कीज को सीधे सेटों में मात दी
  • 45 साल बाद साल के पहले ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन महिला खिलाड़ी
  • फाइनल में एश्ले बार्टी का सामना इगा स्वातेक और कोलिंस के मैच के विजेता से होगा

दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच इतिहास रच दिया है। बार्टी 42 साल बाद साल के पहले ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बार्टी ने सेमीफाइनल में अमेरिका के मैडिसन कीज को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से मात दी। 

मैच में बार्टी पहले ही सेट से कीज पर हावी नजर आयीं। बार्टी ने पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे सेट में भी बार्टी ने उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं दिया और मैच को आसानी से अपने पाले में कर लिया। जीत के बाद बार्टी ने कहा कि मैं खुश हूं कि मुझे यहां अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलने का मौका मिला।"

बता दें कि फाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी का सामना इगा स्वातेक और कोलिंस के मैच के विजेता से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल