1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय शटलर ने बुलेट ट्रेन से भी तेज स्पीड में जड़ा शॉट, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

भारतीय शटलर ने बुलेट ट्रेन से भी तेज स्पीड में जड़ा शॉट, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Jul 18, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 04:37 pm IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी ने बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार में शॉट खेला और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

Satwiksairaj Rankireddy- India TV Hindi
Satwiksairaj Rankireddy Image Source : INDIA TV

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट पर एक ऐसा स्मैश शॉट खेला जिसकी रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा थी। आमतौर पर बुलेट ट्रेन की जो सबसे तेज रफ्तार बताई जाती है वो 320 से 380 किमी प्रति घंटा होती है। पर सात्विक ने इस स्पीड से भी कहीं ज्यादा तेज स्मैश शॉट लगाया और अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया। भारत के स्टार शटलर ने 565 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्मैश शॉट लगाया। यह बैडमिंटन में किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे भी जगह मिली।

10 साल पुराने रिकॉर्ड को सात्विक ने तोड़ा

आपको बता दें कि हाल ही में चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने, इसके साथ ही मई 2013 में मलेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी काफी तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलेशिया की टेन पियर्ली के नाम रहा जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था। 

सात्विक ने कहां लगाया था 'बुलेट' शॉट?

इसको लेकर जापान की कंपनी योनेक्स ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि, योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को बनाया गया था और गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों ने उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि की। सात्विक ने यह स्मैश जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था। 

यह भी पढ़ें:-

स्मृति मंधाना का महारिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल अकेली महिला क्रिकेटर

एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएगी भारत की टीम! कोच ने पीएम मोदी और खेल मंत्री से की भावुक अपील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल