1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बॉक्सिंग: चेन्नई में होगा पहले BFI कप का आयोजन, नेशनल कैंप में एंट्री का रास्ता होगा साफ

बॉक्सिंग: चेन्नई में होगा पहले BFI कप का आयोजन, नेशनल कैंप में एंट्री का रास्ता होगा साफ

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 26, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 02:04 pm IST

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने जानकारी दी कि चेन्नई में पहला बीएफआई कप आयोजित किया जाएगा। ये टूर्नामेंट नेशनल कैंप में जाने का रास्ता खोलेगा।

Boxing Federation of India - India TV Hindi
बॉक्सिंग Image Source : PTI

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ यानी BFI ने उभरते मुक्केबाजों को नेशनल कैंप में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से एक से सात अक्टूबर तक चेन्नई में पहला बीएफआई कप आयोजित करेगा। यह प्रतियोगिता पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 10 वर्गो में आयोजित की जाएगी जिसके गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेताओं को एलीट नेशनल कैंप में प्रवेश मिलेगा। 

मुक्केबाजों के लिए बेहतरीन मौका

BFI अध्यक्ष अजय सिंह ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय मुक्केबाजी आगे बढ़ रही है और BFI एथलीट केंद्रित दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध है जिसके अच्छे परिणाम पहले से ही दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि BFI कप इसी दिशा में एक और कदम है क्योंकि यह कई युवा मुक्केबाजों को अपनी पहचान बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगा। आठवीं एलीट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने वाली राज्य इकाइयां या बोर्ड, रोहतक स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) और मेजबान तमिलनाडु प्रत्येक वर्ग में एक मुक्केबाज को BFI कप में भेज सकते हैं। 

ये बॉक्सर होंगे पात्र

महासंघ ने कहा कि इसके अलावा पिछली दो एलीट राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रतिभागियों को भी प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति होगी। साथ ही 2024 और 2025 एशियाई अंडर-22 चैंपियनशिप में भाग लेने वाले, 2022 के बाद से किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल विजेता, गोवा और उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता और छठी युवा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेता भी भाग लेने के पात्र होंगे।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: फाइनल में पहुंचते ही पाकिस्तानी कप्तान के बढ़ गए भाव, भारत से मुकाबले को लेकर अब कही ये बात

पाकिस्तान से हुआ ब्लंडर, गली क्रिकेट में लड़के भी नहीं करेंगे ऐसी भयंकर भूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल