1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही भारतीय प्लेयर्स पर हुई पैसों की बरसात, बिहार के CM ने किया बड़ा ऐलान

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही भारतीय प्लेयर्स पर हुई पैसों की बरसात, बिहार के CM ने किया बड़ा ऐलान

 Edited By: Govind Singh
 Published : Nov 20, 2024 11:00 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 11:11 pm IST

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार अंदाज में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और टीम अजेय रही।

भारतीय महिला टीम और नीतिश कुमार- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम और नीतिश कुमार Image Source : PTI/TWITTER

Indian Women Team: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारतीय प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया। भारत के लिए मैच में एकमात्र गोल दीपिका ने किया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दबदबा कायम रखा और एक भी मुकाबला नहीं हारा। चीन को हराते ही भारत ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और साउथ कोरिया की बराबरी भी कर ली। अब बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। 

बिहार के राजगीर में हुआ था आयोजन

इस बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन बिहार के राजगीर में किया गया था। अब बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच श्री हरेंद्र सिंह जी को 10-10 लाख नकद राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। 

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के खेल की सराहना की। यह बिहार में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत है जहां पहली बार इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया है। टीम की सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और बहुत अनुशासित तरीके से खेला।

योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय महिला टीम को दी बधाई

भारतीय महिला टीम के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मातृशक्ति का अभिनंदन। ACT के फाइनल में चीन को पराजित कर वैश्विक क्षितिज पर देश का मानवर्धन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी 140 करोड़ भारतवासियों का गौरव हैं। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं भारतीय टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। जिस तरह से बिहार में खेल का माहौल बन रहा है, आने वाले दिनों में हमारा क्रिकेट स्टेडियम 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम को मिला नया मैनेजर, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

काव्या मारन बनाम प्रीति जिंटा: किस टीम के पास भारी पर्स, इन प्लेयर्स को टीम कर चुकी है रिटेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल