1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Commonwealth Games 2022 Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 6 खिलाड़ियों को वीजा का इंतजार

Commonwealth Games 2022 Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 6 खिलाड़ियों को वीजा का इंतजार

 Written By: Ranjeet Mishra
 Updated : Jul 24, 2022 01:28 pm IST

Commonwealth Games 2022 Highlights: 28 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को बर्मिंघम के लिए रवाना होना है लेकिन टीम की छह खिलाड़ियों को अब तक वीजा नहीं मिला है।

CWG 2022- India TV Hindi
CWG 2022 Image Source : GETTY

Commonwealth Games 2022 Highlights

बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये रवाना होने में 24 घंटे से कम समय रह गया है लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट दल की छह सदस्यों को अभी तक वीजा नहीं मिला है। महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू कर रहा है। भारतीय टीम इस समय बेंगलुरू में ट्रेनिंग कर रही है और उसे रविवार को बर्मिंघम के लिये रवाना होना है। बीसीसीआई इस मुद्दे पर भारतीय ओलंपिक संघ से संपर्क में है। 

 

 

Commonwealth Games 2022 Highlights

Auto Refresh
Refresh
  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Ranjeet Mishra

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम के लिए रवाना

    भारत की पुरुष हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद के साथ शनिवार सुबह बर्मिंघम, इंग्लैंड के लिए रवाना हुई। यह मेगा इवेंट 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है और वह 31 जुलाई को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मनप्रीत सिंह ने रवानगी से पहले कहा कि उनका लक्ष्य होगा पोडियम फिनिश हासिल करना।

  • 9:46 AM (IST)
    Posted by Ranjeet Mishra

    तेजस्विन शंकर के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने का रास्ता खुला

    भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुरोध पर कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) ने हाई जंप एथलीट तेजस्विन शंकर को आगामी बर्मिंघम खेलों में भाग लेने की अनुमति दे दी। पिछले एक महीने से उनकी भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ था। आयोजकों ने शुरू में तेजस्विन के देर से हिस्सा लेने की अर्जी खारिज कर दी थी। आईओए को अब फेडरेशन (सीजीएफ) और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी से उनकी एंट्री की स्वीकृति मिल गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल