CWG 2022, DAY 10 HIGHLIGHTS: बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतियोगिता का आज 10वां दिन है। भारत के लिए इस संस्करण में वेटलिफ्टर्स के बाद रेसलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वें दिन ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में, टेबल टेबल टेनिस में और मुक्केबाजी में भारत को गोल्ड मिले। भारत के पदकों का आंकड़ा इसी के साथ 50 के पार पहुंच गया है। पिछले राष्ट्रमंडल खेल जो 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए थे, वहां भारत ने 66 मेडल जीते थे और वह टैली में चौथे स्थान पर रहा था। देखना होगा इस बार भारत पिछले आंकड़े को पार कर पाता है या उससे कम पर रहता है। हालांकि, इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में शूटिंग शामिल नहीं है जिसका भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा है।
