1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022: भारतीय एथलेटिक्स दल पर मंडराया डोपिंग का साया, कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले 2 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल

CWG 2022: भारतीय एथलेटिक्स दल पर मंडराया डोपिंग का साया, कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले 2 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 20, 2022 06:47 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 06:47 pm IST

CWG 2022: भारतीय एथलेटिक्स स्क्वॉड में शामिल दो एथलीट्स डोप टेस्ट में फेल हो गईं। ये दोनों खिलाड़ी बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले सकेंगी।

Dhanalakshmi Sekar, Aishwarya Babu- India TV Hindi
Dhanalakshmi Sekar, Aishwarya Babu Image Source : TWITTER

Highlights

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले भारतीय एथलेटिक्स स्क्वॉड को लगा झटका
  • भारत की दो एथलीट्स डोप टेस्ट में हुईं फेल
  • डोप टेस्ट में फेल दोनों एथलीट्स बर्मिंघम खेलों में नहीं ले सकेंगी हिस्सा

CWG 2022:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले भारतीय एथलेटिक्स दल को झटका लगा है। बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले खेलों से पहले भारतीय एथलेटिक्स स्क्वॉड पर डोपिंग का साया मंडराने लगा है। भारतीय दल में शामिल दो खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। भारत की फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी और ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ऐश्वर्य बाबू प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए हैं। अब ये दोनों खिलाड़ी बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले सकेंगी।

भारतीय फर्राटा धाविक धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में फेल

धनलक्ष्मी 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की 36 सदस्यीय एथलेटिक्स स्क्वॉड का हिस्सा थीं। वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले कई एथलीट्स का टेस्ट कराया था, जिसमें धनलक्ष्मी भी शामिल थीं। उन्हें टेस्ट में प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाया गया। एक विश्वस्त सूत्र ने बताया, ‘‘धनलक्ष्मी AIU द्वारा कराये गए डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। वह बर्मिंघम खेलों में नहीं जाएंगी।’’ धनलक्ष्मी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 100 मीटर और चार गुणा सौ मीटर (4X100मी) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली थीं। वह यूजीन में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में शामिल थीं लेकिन वीजा से जुड़ी दिक्कतों के कारण वह शिरकत नहीं कर सकीं। धनलक्ष्मी ने 26 जून को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 22.89 सेकंड का समय निकाला था। वह राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सरस्वती साहा के 22.82 सेकंड और हिमा दास के 22.88 सेकंड के बाद 23 सेकंड से कम का समय निकालने वाली तीसरी भारतीय बनी थीं।

भारतीय ट्रिपल जंपर ऐश्वर्य बाबू डोप टेस्ट में फेल

भारत की 24 साल की लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप एथलीट ऐश्वर्य का नमूना नाडा अधिकारियों ने पिछले महीने चेन्नई में नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान लिया था। उनकी जांच का नतीजा पॉजिटिव आया है। ऐश्वर्य ने चेन्नई में ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने लॉन्ग जंप में 6.73 मीटर की कूद लगाई थी जो अंजू बॉबी जॉर्ज के 6.83 मीटर के बाद किसी भारतीय महिला लॉन्ग जंपर का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल