1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022 India Medals Table: भारत की झोली में दूसरे दिन आए चार मेडल्स, पदक तालिका में लगाई लंबी छलांग

CWG 2022 India Medals Table: भारत की झोली में दूसरे दिन आए चार मेडल्स, पदक तालिका में लगाई लंबी छलांग

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jul 31, 2022 07:57 am IST,  Updated : Jul 31, 2022 08:28 pm IST

CWG 2022 India Medals Table: भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन जीते चार पदक।

CWG 2022, India Medals Table, Mirabai Chanu, medals tally- India TV Hindi
Mirabai Chanu with Gold Medal Image Source : TWITTER

Highlights

  • संकेत सरगर ने दिलाया भारत को पहला पदक
  • मीराबाई चानू ने जीता पहला गोल्ड
  • भारत के खाते में अब तक चार मेडल्स

CWG 2022 India Medals Table: इंग्लैंड के बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा दिन शानदार रहा। इस दिन भारत के खाते में एक गोल्ड समेत कुल चार पदक आए। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में भारतीय वेटलिफ्टरों का दबदबा देखने को मिला और चारों मेडल इसी खेल से आए। महिला वर्ग में ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने गोल्ड पर कब्जा जमाया तो वहीं बिंदियारानी देवी ने सिल्वर अपने नाम किया। जबकि पुरुष वर्ग में संकेत सरगर ने सिल्वर और गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारत के खाते में चार पदक

भारत के खाते में अब एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक हो गए हैं। जबकि अभी कई बड़े इवेंट होने बाकी हैं। भारत के लिहाज से शनिवार का दिन कुछ एक मैचों को छोड़कर काफी अच्छा रहा और उसके कई स्टार खिलाड़ी पदक के करीब पहुंचे। पदक तालिका (Medals standings) में भारत की स्थिति की बात करें तो यहां भी उसने बड़ी छलांग लगाई है। भारत अब कुल चार मेडल्स के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है। 

 

CWG 2022, commonwealth Games 2022
Image Source : BIRMINGHAM 2022CWG 2022 Medals Tally

मेडल्स टेबल में आठवें स्थान पर भारत

मेडल्स स्टैंडिंग्स में ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक 32 मेडल के साथ टॉप पर बरकरार है। उसके अब तक 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज हो गए हैं। वहीं इस मामले में न्यूजीलैंड की टीम 13 (गोल्ड: 7, सिल्वर: 4 और ब्रॉन्ज: 2) दूसरे स्थान पर है। जबकि तीसरे स्थान पर मेजबान इंग्लैंड की टीम 21 (गोल्ड: 5, सिल्वर: 12 और ब्रॉन्ज: 4) मौजूद है।

संकेत ने दिलाया पहला पदक

बता दें कि भारत को सबसे पहला मेडल संकेत सरगर ने दिलाया। उन्होंने पुरुष वर्ग के 55 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। इसके बाद पुरुषों के ही 61 किग्रा भारवर्ग में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता और भारत को दूसरा पदक दिलाया। इसके बाद मीराबाई चानू ने भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक भी दिला दिया। मीराबाई ने 49 किग्रा भारवर्ग में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। उनके बाद देर रात बिंदियारानी ने 55 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर जीतकर देश को चौथा मेडल दिलाया।

Koo AppIndia’s 1st GOLD at #Birmingham2022 Commonwealth Games!! @MirabaiChanu bags 1st GOLD & her 3rd consecutive medal at CWG- 2 , 1 . It was a massive lift of 201 kg (GR) in the Women’s 49kg Finals. [Snatch- 88kg (GR), Clean & Jerk- 113kg (GR)] Heartiest congratulations, Champ! @media_sai

View attached media content

- YASMinistry (@YASMinistry) 30 July 2022

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल