1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में महाभारत के इस एक्टर ने भारत को दिलाया था पदक, जानें कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में महाभारत के इस एक्टर ने भारत को दिलाया था पदक, जानें कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jul 23, 2022 03:41 pm IST,  Updated : Jul 23, 2022 04:03 pm IST

CWG 2022: बर्मिंघम में खेला जाएगा राष्ट्रमंडल खेलों का 22वां संस्करण। भारत की तरफ से 215 खिलाड़ी होंगे शामिल।

CWG 2022, Commonwealth Games, praveen sobti - India TV Hindi
CWG 2022 facts Image Source : TWITTER

Highlights

  • भारत को 1934 में मिला था पहला पदक
  • बर्मिंघम में खेला जाएगा 22वां चरण
  • भारत के 215 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

CWG 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने में अब मुश्किल से एक हफ्ते का समय बचा है। कॉमनवेल्थ खेलों के 22वें संस्करण में शामिल होने वाले देश और उसके खिलाड़ी इसकी तैयारी में पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं। सभी की निगाहें जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचने और पदकवीर बनने पर हैं। भारत की तरफ से भी इस बार 215 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है जिनसे पदकों की उम्मीद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन खेलों में सबसे पहला पदक किसने जीता था या किस एक्टर ने यहां मेडल अपने नाम किया है। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही 8 रोचक और दिलचस्प तथ्यों के बारे में...

1. राष्ट्रमंडल खेलों में किस भारतीय ने जीता था पहला पदक?

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहले पदक पहलवान राशिद अनवर ने जीता था, उन्होंने लंदन में 1934 चरण में कांस्य पदक अपने नाम किया था। यह पहली बार थी जब भारत ने इन खेलों में हिस्सा लिया था। 

2. 1934 राष्ट्रमंडल खेलों में कितने भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया था?

भारत की तरफ से 1934 के खेलों में सिर्फ छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 

3. 1934 राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने किन खेलों में हिस्सा लिया था?

छह सदस्यीय दल ने सिर्फ एथलेटिक्स और कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा लिया था। 

4. भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे पहला स्वर्ण पदक कब मिला था?

आजादी के बाद भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक 1958 में मिला था। उस वक्त महान एथलीट मिल्खा सिंह ने कार्डिफ में भारत को उसका पहला गोल्ड दिलाया था। 

5.  राष्ट्रमंडल खेलों में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने जीता था पहला पदक?

अमी घीया और कंवल ठाकर सिंह की जोड़ी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिलायें बनी थीं। इन्होंने 1978 के चरण में कनाडा के एडमंटन में बैडमिंटन के महिला डबल्स में कांस्य पदक जीता था। 

6. राष्ट्रमंडल खेलों में किस महिला खिलाड़ी ने जीता था पहला स्वर्ण पदक?

निशानेबाज रूपा उन्नीकृष्णन ने कुआलालंपुर में 1998 चरण के दौरान महिला 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं।

7. किस अभिनेता ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता है पदक?

बीआर चोपड़ा की महाभारत में काम करने वाले दिवंगत अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने 1966 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिये पदक जीता था। उन्होंने पुरूष हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 

8. किस भारतीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीते हैं सबसे अधिक पदक?

भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा सबसे ज्यादा 15 पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल