1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आर प्रज्ञानानंदा शतरंज वर्ल्ड कप से बाहर, अर्जुन और हरिकृष्णा प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

आर प्रज्ञानानंदा शतरंज वर्ल्ड कप से बाहर, अर्जुन और हरिकृष्णा प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 13, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:49 pm IST

गोवा में चल रहे चेस वर्ल्ड कप 2025 में भारत को बड़ा झटका लगा है। आर प्रज्ञानानंदा वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा अंतिम 16 में पहुंच गए हैं।

CHESS- India TV Hindi
आर प्रज्ञानानंदा Image Source : AP

Chess World Cup 2025: ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा के लिए 13 नवंबर का दिन अच्छा रहा जिसमें दोनों ने शतरंज वर्ल्ड कप के चौथे दौर के टाईब्रेकर में क्रमश: हंगरी के अनुभवी पीटर लेको और स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को हरा दिया। एरिगेसी ने टाईब्रेकर के पहले सेट में ही लेको को 3-1 से हरा दिया जबकि हरिकृष्णा ने पहला सेट ड्रॉ किया और फिर दूसरा सेट जीतकर कुल 2.5-1.5 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में पहुंच गए। वहीं आर प्रज्ञानानंदा बराबरी बरकरार नहीं रख सके और रूस के डेनियल डुबोव से हारकर इस साल के वर्ल्ड कप से बाहर हो गए।

एरिगेसी के लिए अगला दौर बेहद अहम 

गौरतलब है कि 2023 में आयोजित पिछले चरण में इस युवा भारतीय ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन नॉर्वे के विजेता मैग्नस कार्लसन से हार गए थे। एरिगेसी के लिए अगला दौर बेहद अहम होगा क्योंकि उनका सामना बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अमेरिका के लेवोन अरोनियन से होगा। अरोनियन सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस प्रतियोगिता में किसी के लिए भी मुश्किल प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकते हैं। 

फ्रेडरिक स्वेन ने शांत सार्गस्यान को हराया

जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अर्मेनिया के शांत सार्गस्यान को 2.5-1.5 से हराया। इससे पहले वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराने वाले स्वेन ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और कैंडिडेट्स में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं। 20 लाख डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला जब एलेक्सी ग्रेबनेव ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को 2.5-1.5 से हरा दिया। वाचियर-लाग्रेव के बाहर होने का मतलब यह भी है कि अगर भारत के बचे हुए दो खिलाड़ी अगली बाधा पार कर लेते हैं तो उनके लिए आगे की राह आसान हो सकती है। 

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज को लगी चोट

रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल