1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को इस खेल में मिल सकता है पहला मेडल, जानें क्यों खास है ओलंपिक 2024 का पहला दिन

भारत को इस खेल में मिल सकता है पहला मेडल, जानें क्यों खास है ओलंपिक 2024 का पहला दिन

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 27, 2024 07:38 am IST,  Updated : Jul 27, 2024 07:42 am IST

भारत को ओलंपिक 2024 के पहले दिन ही मेडल मिल सकता है। भारत की ओर से इस बार कुल 117 एथलीट ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। जोकि ओलंपिक इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल है।

Olympics 2024- India TV Hindi
ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट Image Source : GETTY

ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो गई है। रंगारंग कार्यक्रम के साथ भारत के एथलीट भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारत के कुल 78 एथलीट ने परेड में हिस्सा लिया। फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले जा रहे 33वें ओलंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से महिला ध्वजवाहक के रूप में पीवी सिंधु ने जहां अगुवाई की तो वहीं पुरुष ध्वजवाहक की अगुवाई टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने की। भारत की निगाहें अब ओलंपिक में अच्छी शुरुआत पर होंगी। जहां खेल के पहले दिन ही देश को मेडल की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले दिन वह कौन का सा खेल है, जिसमें भारत को मेडल मिल सकता है।

इस खेल में मिल सकता है मेडल

भारत आज यानी कि 27 जुलाई को कई खेलों में हिस्सा लेगा। इनमें से एक खेल ऐसा है जिसमें भारत आज ही मेडल जीत सकता है। यह खेल कोई और नहीं बल्कि शूटिंग है। इस बार भारत ने शूटिंग में अपने सबसे बड़े दल को भेजा है। ऐसे में इस खेल से फैंस को काफी उम्मीदें भी हैं। आज भारत को 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम इवेंट में मेडल मिल सकता है। पहले इस खेल का क्वालीफाइंग राउंड खेला जाएगा। जिसके बाद टॉप 10 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी इसके बाद टॉप 10 टीमों के बीच मेडल के लिए जंग होगी। जहां टॉप 3 टीमों के मेडल दिया जाएगा। ऐसे में भारत की निगाहें अपने सबसे अच्छे शुरुआत पर होंगी।

कितने बजे से और कहां देख सकेंगे ये खेल

10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम इवेंट में भारत की दो टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में भारत इस खेल में दो मेडल भी जीत सकता है। भारत की ओर से पहली टीम रमिता और अर्जुन बाबूता की है। वहीं दूसरी टीम एलावेनिल वलारिवान और संदीप सिंह की है। इस खेल का आयोजन आज भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे के करीब किया जाएगा। वहीं इस खेल को आप टीवी पर स्पोर्टस 18 चैनल पर लाइव देख सकते हैं। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर की जाएगी। भारत के अन्य खेल भी आप यहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Paris Olympics 2024 में भारत के पहले दिन के शेड्यूल पर डाले नजर, शूटिंग में मेडल जीतने का मिल सकता मौका

पीवी सिंधु और शरत कमल ने की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल