1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Paris Olympics 2024 के 7वें दिन मनु भाकर दिखेंगी फिर एक्शन में, लक्ष्य सेन भी खेलेंगे अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला

Paris Olympics 2024 के 7वें दिन मनु भाकर दिखेंगी फिर एक्शन में, लक्ष्य सेन भी खेलेंगे अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 02, 2024 07:14 am IST,  Updated : Aug 02, 2024 07:14 am IST

Paris Olympics 2024: अब तक पेरिस ओलंपिक में भारत 3 पदक जीतने में कामयाब हुआ है, वहीं 7वें दिन कई एथलीट्स एक्शन में दिखाई देंगे जिसमें शूटिंग में 2 पदक जीत चुकीं मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगी।

Manu Bhaker And Lakshya Sen- India TV Hindi
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का 7वें दिन रहेगा ये पूरा शेड्यूल। Image Source : GETTY

India Schedule In Paris Olympics 2024 On 2nd August: पेरिस ओलंपिक में 2024 में अब तक भारत 3 पदक जीतने में कामयाब हो सका है जिसमें सभी शूटिंग के अलग-अलग इवेंट्स में जीते गए हैं। वहीं अभी और पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है। शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में छठे दिन कांस्य पदक जीता। वहीं लक्ष्य सेन ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में एचएस प्रणय को मात देने के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। अब खेलों के इस महाकुंभ के 7वें दिन भी कई भारतीय एथलीट्स अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे जिसमें सबसे बड़ा नाम अब तक 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु भाकर का हैं जिनसे एक और पदक जीतने की उम्मीद सभी कर रहे हैं।

लक्ष्य सेन के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका, हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से

भारतीय एथलीट्स के 7वें दिन यानी 2 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो उसमें गोल्फ में व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के दूसरे राउंड में गगनजीत भुल्लर शुभंकर शर्मा हिस्सा लेंगे। वहीं शूटिंग में महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसियन के इवेंट में मनु भाकर के अलावा ईशा सिंह भी एक्शन में दिखाई देंगी। आर्चरी में मिक्सड टीम इवेंट में अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। एथलेटिक्स में पुरुष शॉट पुट में तजिंदर पाल सिंह तूर अपने अभियान का आगाज करेंगे।

यहां पर देखिए भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 में 7वें दिन यानि 2 अगस्त का शेड्यूल:

  • गोल्फ में पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2 - गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
  • शूटिंग में 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन राउंड - मनु भाकर और ईशा सिंह - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
  • शूटिंग में स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन - अनंतजीत सिंह नरूका - भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे
  • आर्चरी में मिक्स्ड टीम इवेंट - अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा - भारतीय समयानुसार दोपहर 1:19 बजे
  • रोइंग में पुरुष सिंगल स्क्ल्स फाइनल डी - बलराज पंवार - भारतीय समयानुसार दोपहर 1:48 बजे
  • जूडो में में महिला 78 प्लस किलोग्राम राउंड ऑफ 32 - तूलिका मान - भारतीय समयानुसार दोपहर 2:12 बजे
  • सेलिंग में महिला डिंगी रेस 3 - नेत्रा कुमानन - भारतीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे
  • सेलिंग में महिला डिंगी रेस 4 - नेत्रा कुमानन - भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे
  • हॉकी में भारत का ऑस्ट्रेलिया से ग्रुप-बी में मुकाबला - भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे
  • बैडमिंटन में पुरुष सिंगल क्वार्टर फाइनल मैच - लक्ष्य सेन बनाम चाऊ ताईन चे - भारतीय समयानुसार रात 9:05 से पहले नहीं
  • सेलिंग में पुरुष डिंगी रेस 3 - विष्णु सरवनन - भारतीय समयानुसार दोपहर 3:50 बजे
  • सेलिंग में पुरुष डिंगी रेस 4 - विष्णु सरवनन - (तीसरी रेस खत्म होने के ठीक बाद)
  • एथलेटिक्स में महिला 5000 मीटर हीट 1 राउंड एक - अंकिता ध्यानी - भारतीय समयानुसार रात 9:40 बजे
  • एथलेटिक्स में महिला 5000 मीटर हीट 2 राउंड 2 - पारुल चौधरी - भारतीय समयानुसार शाम 10:06 बजे
  • एथलेटिक्स में पुरुष शॉट पुट क्वालिफिकेशन - तजिंदर पाल सिंह तूर - भारतीय समयानुसार रात 11:40 बजे

ये भी पढ़ें

ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतते ही स्वप्निल कुसाले पर हुई पैसों की बरसात, महाराष्ट्र के CM ने खोल दिया खजाना

'पर्सनल कोच होना बहुत ही जरूरी', IOA चीफ पीटी उषा ने एथलीट्स की तैयारियों पर कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल