1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत ने लगातार दूसरी बार जीता वर्ल्ड कप, फाइनल में चीनी ताइपे को चटाई धूल

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता वर्ल्ड कप, फाइनल में चीनी ताइपे को चटाई धूल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 24, 2025 07:52 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 07:52 pm IST

कबड्डी में एक बार फिर भारत का डंका बजा है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही कमाल कर दिया है।

India Kabaddi Team- India TV Hindi
भारतीय महिला कबड्डी टीम Image Source : INDIAN KABADDI

Kabaddi World Cup 2025: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में खेले गए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर एक बार फिर दुनिया पर अपना दबदबा कायम कर दिया। यह भारत का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब है, जो महिला कबड्डी में देश की बढ़ती ताकत और श्रेष्ठता को साबित करता है।

पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने सभी ग्रुप मैच जीते। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को 33–21 से हराया और फाइनल में चीनी ताइपे को मात देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, चीनी ताइपे ने भी अपने सभी लीग मैच जीते थे और सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25–18 से हराकर फाइनल में पहुंचा था।

भारत की जीत पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

हरियाणा स्टीलर्स के हेड कोच मनप्रीत सिंह ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है। उनका आत्मविश्वास और टीमवर्क शानदार रहा। बतौर पूर्व भारतीय खिलाड़ी मैं जानता हूं कि इस स्तर तक पहुंचना कितना मुश्किल है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ढेरों शुभकामनाएं।

पुनेरी पल्टन के हेड कोच अजय ठाकुर ने भी अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ढाका में महिला टीम का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनका फाइनल तक का दबदबा दिखाता है कि पिछले कुछ सालों में महिला कबड्डी ने कितनी प्रगति की है। बांग्लादेश में वर्ल्ड कप होने से इस खेल की वैश्विक लोकप्रियता भी साफ झलकती है। उम्मीद है आने वाले वर्षों में यह रफ्तार बनी रहेगी। गौरतलब है कि महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में इस बार 11 देशों ने लिया हिस्सा था, जो दर्शाता है कि महिला कबड्डी कितनी तेज़ी से वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें:

इस गेंदबाज ने बल्लेबाजों को दिखाया आईना, गुवाहाटी टेस्ट में झोक दी जान

टीम इंडिया में प्रयोगों का दौर जारी, पहली बार इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरा ये खिलाड़ी, खाता तक नहीं खुला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल