1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार खिलाड़ी ने ले लिया रिटायरमेंट, 17 साल लंबे करियर पर लगा पूर्ण विराम

स्टार खिलाड़ी ने ले लिया रिटायरमेंट, 17 साल लंबे करियर पर लगा पूर्ण विराम

 Edited By: Govind Singh
 Published : Jul 17, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 10:49 pm IST

स्टार गोलकीपर अदिति चौहान ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। वह 2012, 2016 और 2019 में सैफ महिला चैंपियनशिप जीतने वाली सीनियर टीम का हिस्सा रहीं।

aditi chauhan- India TV Hindi
अदिति चौहान Image Source : ADITI CHAUHAN INSTAGRAM

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान ने संन्यास लेने का ऐलान किया है। इसी के साथ उनके 17 साल लंबे करियर पर ब्रेक लग गया। वह यूरोप में पेशेवर फुटबॉल खेलने वाली पहली भारतीय महिला प्लेयर हैं। अपने रिटायरमेंट की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। उन्होंने कहा है कि अब मैदान के बाहर काम करना चाहती हैं।

फुटबॉल ने दी पहचान: अदिति चौहान

अदिति चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि फुटबॉल का शुक्रिया। मुझे आकार देने, मेरी परीक्षा लेने और मुझे आगे ले जाने के लिए। 17 कभी ना भूलने वाले सालों के साथ, मैं गर्व के साथ पेशेवर फुटबॉल से संन्यास ले रही हूं। इस खेल ने मुझे सिर्फ करियर से कहीं बढ़कर दिया। इसने मुझे एक पहचान दी। दिल्ली में एक सपने का पीछा करने से लेकर ब्रिटेन तक अपना रास्ता बनाने तक, जहां मैंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई की और वेस्ट हैम यूनाइटेड के लिए खेला। मैं एक ऐसे रास्ते पर चली जिसका कोई स्पष्ट नक्शा नहीं था।

भारत के लिए तीन बार जीती सैफ चैंपियनशिप

अदिति ने कहा कि मुझे कभी भी शिक्षा और जुनून के बीच चयन नहीं करना पड़ा। मैंने दोनों काम करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने 57 मैच में भारत की तरफ से खेला और 2012, 2016 और 2019 में सैफ महिला चैंपियनशिप जीतने वाली सीनियर टीम का हिस्सा रहीं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड में महिला सुपर लीग के लिए वेस्ट हैम यूनाइटेड करार भी किया था।

अदिति ने 2018 की शुरुआत में भारत लौटने से पहले वेस्ट हैम के साथ दो सेशन बिताए। वह 2019-20 में इंडियन वुमेंस लीग (IWL) के लिए गोकुलम केरल एफसी से जुड़ीं। घरेलू स्तर पर अदिति ने 2019-20 और 2021-22 में गोकुलम केरल एफसी के साथ IWL का खिताब जीता। 

मां को दिया सफल करियर का श्रेय

अदिति ने कहा कि मेरे माता-पिता मेरे साथ खड़े रहे, जरूरत पड़ने पर मेरा साथ दिया, जब मैं थोड़ी ढीली पड़ी तो मुझे आगे बढ़ाया। मैं जो कुछ भी हासिल कर पाई हूं, वह मेरी मां की वजह से ही संभव हुआ है जिन्होंने चुपचाप मेरे साथ इस रोमांचक सफर में हिस्सा लिया। अब एक खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि अगली पीढ़ी के लिए एक मजबूत रास्ता और माहौल बनाने के लिए आगे बढ़ना चाहती हूं। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

अरशद नदीम को दिखाया गया ठेंगा, ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद प्लॉट देने का था वादा; अब झूठ आया सामने

पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इतने प्लेयर्स को मिली जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल