1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिल्ली में 5 साल बाद इंटरनेशनल पोलो की वापसी, भारत और अर्जेंटीना के बीच इस दिन होगी भिड़ंत

दिल्ली में 5 साल बाद इंटरनेशनल पोलो की वापसी, भारत और अर्जेंटीना के बीच इस दिन होगी भिड़ंत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 24, 2025 08:12 am IST,  Updated : Oct 24, 2025 08:12 am IST

दिल्ली में इंटरनेशनल पोलो का कमबैक होने जा रहा है। 25 अक्टूबर को इंटरनेशनल पोलो कप में अर्जेंटीना और भारत के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Polo- India TV Hindi
इंटरनेशनल पोलो कप Image Source : INDIAN POLO ASSCOCIATION/PTI

International Polo Cup: दिल्ली में 5 साल बाद इंटरनेशनल पोलो की वापसी होने जा रही है। दरअसल, इंडियन पोलो एसोसिएशन (IPA) और कोग्नीवेरा IT ने दिल्ली कैंटोनमेंट में आर्मी इक्वेस्ट्रियन सेंटर में इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी लॉन्च की। इस इवेंट में टीम इंडिया और टीम अर्जेंटीना के खिलाड़ी भी ट्रॉफी के साथ नजर आए। इंटरनेशनल पोलो कप सिमरन शेरगिल, शमशीर अली, सवाई पद्मनाभ सिंह और सिद्धांत शर्मा इंटरनेशनल पोलो कप में भारत की चुनौती पेश करेंगे जिसकी ट्रॉफी का अनावरण 23 अक्टूबर को हुआ।

25 अक्टूबर को भारत और अर्जेंटीना के बीच भिड़ंत

भारतीय पोलो एसोसिएशन और कोग्नीवेरा आईटी ने इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। इंटरनेशनल पोलो कप में भारत और अर्जेंटीना शीर्ष खिताब के लिये 25 अक्टूबर को मुकाबला करेंगे। अर्जेंटीना टीम में जुआन आगस्टिन गार्सिया ग्रोस्सी, सल्वाडोर जुरेशे , मटियास बतिस्ता और निकोलस जोर्ज कोर्टी मॉडरना शामिल हैं। 

एक पैनल चर्चा में कोग्नीवेरा आईटी सॉल्यूशंस के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और CEO कमलेश शर्मा भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राजिंदर देवन (QAMG) सहित दोनों टीमों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस चर्चा में विरासत, तकनीक और खेलभावना के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इसमें बताया गया कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन न केवल भारत की वैश्विक पोलो जगत में पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि देश की समृद्ध परंपरा और आधुनिक दृष्टिकोण के बीच संतुलन भी प्रदर्शित करते हैं।

जयपुर पोलो ग्राउंड में दिखेगा रोमांच

इंटरनेशनल पोलो कप की ट्रॉफी के अनावरण के बाद अब सबका फोकस 25 अक्टूबर को दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में होने वाले मेन इवेंट पर है, जिसमें टैलेंट और स्पोर्ट्समैनशिप का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। पोलो खेल की शुरूआत भारत में ही हुई थी लेकिन खेल प्रेमियों के बीच ये खेल उतना लोकप्रिय नहीं है, जितना बाकी खेल हैं।

(PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल