1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: मुंबई सिटी ने बेंगलुरू एफसी को 3-1 से दी करारी शिकस्त, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा क्लब

ISL 2021-22: मुंबई सिटी ने बेंगलुरू एफसी को 3-1 से दी करारी शिकस्त, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा क्लब

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 01:27 pm IST

मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार रात को खेले गये मैच में बेंगलुरू एफसी को 3-1 से शिकस्त दी। इससे वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।

 Mumbai City- India TV Hindi
 Mumbai City beat Bengaluru FC 3-1, club tops the points table Image Source : @INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मैच में बेंगलुरू एफसी को 3-1 से शिकस्त दी
  • मुंबई सिटी 4 मैचों में 9 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया
  • बेंगलुरू को सीजन में दूसरी हार का सामना करना पड़ा

मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के शनिवार रात को खेले गये मैच में बेंगलुरू एफसी को 3-1 से शिकस्त दी। इगोर एंगुलो ने नौवें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर मुंबई सिटी का खाता खोला। लेकिन क्लीटन सिल्वा ने 20वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी।

ISL 2021-22: नार्थईस्ट यूनाईटेड ने एफसी गोवा को 2-1 से हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत

मोर्तादा फाल ने 54वें मिनट में हेडर से गोल करके मुंबई सिटी को फिर से आगे कर दिया जबकि यगोर कताऊ ने 85वें मिनट में उसकी जीत सुनिश्चित की। मुंबई सिटी की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गये हैं। इससे वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं बेंगलुरू को दूसरी हार का सामना करना पड़ा और उसके 4 मैचों में 4 अंक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल