1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: नार्थईस्ट यूनाईटेड ने एफसी गोवा को 2-1 से हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत

ISL 2021-22: नार्थईस्ट यूनाईटेड ने एफसी गोवा को 2-1 से हराया, दर्ज की सीजन की पहली जीत

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2021 11:04 am IST,  Updated : Dec 05, 2021 11:16 am IST

नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने खासा कमारा द्वारा अंतिम मिनट में किये गये गोल की मदद से शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में एफसी गोवा को 2-1 से हराकर पूरे अंक हासिल किये।

ISL - India TV Hindi
ISL 2021-22: NorthEast United beat FC Goa 2-1, register first win of the season Image Source : @INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग मैच में एफसी गोवा को 2-1 से हराया
  • नार्थईस्ट यूनाईटेड के लिये पहला गोल रोचारजेला ने 10वें मिनट में दागा
  • एफसी गोवा की टीम अब भी अपने पहले अंक की तलाश में है

नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने खासा कमारा द्वारा अंतिम मिनट में किये गये गोल की मदद से शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में एफसी गोवा को 2-1 से हराकर पूरे अंक हासिल किये। नार्थईस्ट यूनाईटेड की इस सीजन में यह पहली जीत है। 

आंद्रे रसल के बल्ले ने T10 League Final में उगली आग, 32 गेंदों पर 16 बाउंड्री लगाकर खेली तूफानी पारी

नार्थईस्ट यूनाईटेड के लिए मैच का पहला गोल रोचारजेला ने 10वें मिनट में दागा। लेकिन एफसी गोवा के एलेक्जैंडर रोमारियो जेसुराज ने 13वें मिनट में अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। अंत में कमारा ने इंजरी टाइम (90+4 मिनट) में  में गोल कर अपनी टीम को पूरे 3 अंक दिलाये। वहीं एफसी गोवा की टीम अब भी इस सीजन अपने पहले अंक की तलाश में है। इस जीत के साथ नार्थईस्ट यूनाईटेड की टीम 3 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई है, वहीं एफसी गोवा की टीम आखिरी स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल