1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IPL 2023 से पहले बड़ा अपडेट! जोफ्रा आर्चर ने अचानक मारी इस टीम में वाइल्ड कार्ड एंट्री

IPL 2023 से पहले बड़ा अपडेट! जोफ्रा आर्चर ने अचानक मारी इस टीम में वाइल्ड कार्ड एंट्री

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 23, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 11:35 pm IST

पिछले साल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने आर्चर को 8 करोड़ में खरीदा था। लेकिन अब वो नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Jofra Archer- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : PTI

Jofra Archer: इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। ये खिलाड़ी लंबे समय से अपनी चोट से जूझ रहा है। आर्चर की वापसी का इंतजार इंग्लैंड के साथ-साथ दुनियाभर के फैंस कर रहे हैं। अपनी चोट के चलते आर्चर आईपीएल 2022 भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब आर्चर की खेल में वापसी हो रही है।

आर्चर इस टीम में हुए शामिल

एमआई केपटाउन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अगले साल जनवरी से शुरू हो रहे एसए20 लीग के उद्घाटन सत्र के लिए वाइल्डकार्ड के रूप में अनुबंधित करने की बुधवार को घोषणा की। लंबे समय से कोहनी की समस्या के कारण आर्चर ने मार्च 2021 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है जिसके बाद पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। वह बुधवार को अबुधाबी में इंग्लैंड की मुख्य टीम के खिलाफ एक मैच में इंग्लैंड लायंस के लिए खेले।

आर्चर को मुंबई इंडियंस ने पिछली आईपीएल नीलामी में आठ करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था जबकि फ्रेंचाइजी को पता था कि वह उपलब्ध नहीं होगा। उन्हें 2023 सत्र के लिए रिटेन किया गया है। आईपीएल में मुंबई इंडियनस और एसए20 टीम एमआई केप टाउन का स्वामित्व एक ही समूह के पास है। 

आर्चर-बुमराह पर होगी मुंबई की नजर

गौरतलब है कि शुरुआत में आर्चर को कोहनी में समस्या हुई थी और वह क्रिकेट से दूर हो गए। लेकिन इसके बाद उनके स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया और उन्हें 2022 में पूरे साल एक्शन से दूर रहना पड़ा। उनकी अनुप्लब्धता के बारे में जानते हुए भी मुंबई इंडियंस ने उनके ऊपर 8 करोड़ रुपए खर्च किए और उन्हें खरीदा। बुमराह और आर्चर इस फ्रेंचाइजी की नजरें निश्चित ही इस डेडली कॉम्बिनेशन पर थीं। हालांकि, बुमराह भी अभी बाहर हैं और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। पिछले सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई आखिरी स्थान पर रही थी। इस बार उसे उम्मीद होगी कि यह दोनों स्टार पेसर लौटें और टीम वापसी करके दिखाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल