1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Kamalpreet Kaur: डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने का पाया गया दोषी, लगा तीन साल का प्रतिबंध

Kamalpreet Kaur: डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने का पाया गया दोषी, लगा तीन साल का प्रतिबंध

 Published : Oct 12, 2022 08:32 pm IST,  Updated : Oct 12, 2022 08:32 pm IST

Kamalpreet Kaur: भारत की स्टार महिला डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने की दोषी पाए जाने के बाद तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Kamalpreet Kaur- India TV Hindi
Kamalpreet Kaur Image Source : GETTY

Highlights

  • कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का प्रतिबंधित
  • प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने के लिए लगा बैन
  • टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर आई थीं भारतीय डिस्कस थ्रोअर

Kamalpreet Kaur: भारत की टॉप डिस्कस थ्रोअर वुमन एथलीट कमलप्रीत कौर पर डोप टेस्ट में फेल हो जाने के चलते तीन साल का प्रतिबंध लग गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स से जुड़ी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने आधिकारिक रूप से ऐलान करते हुए बताया कि कमलप्रीत कौर पर प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल के लिए तीन साल का बैन लगाया गया है। साथ ही एआईयू ने बताया कि इस प्रतिबंध के चलते 7 मार्च 2022 के बाद भारतीय महिला एथलीट के किसी भी प्रतियोगिता का कोई भी परिणाम मान्य नहीं होगा।   

डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा 3 साल का बैन

कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। वह वुमेंस डिस्कस थ्रो में छठे स्थान पर रही थीं। इससे पहले वह प्रतिबंधित स्टेरॉयड का सेवन करने के लिए अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित हुई थीं। एआईयू ने इसी साल सात मार्च को पटियाला में उनका नमूना जांच के लिए लिया था उसे टेस्ट में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाया गया नतीजतन इस साल मई में उन्होंने अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था। इस बार डोप टेस्ट में फेल होने के चलते उनपर तीन साल का बैन लगाया गया है। स्टार डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत पर लगा बैन 29 मार्च 2022 से प्रभावी हो चुका है।

कमलप्रीत कौर के 7 मार्च 2022 के बाद के सारे नतीजे अमान्य

एआईयू ने कमलप्रीत कौर के बारे में बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘एआईयू ने भारत की कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थ (स्टेनोजोलोल) की मौजूदगी या इस्तेमाल करने के कारण 29 मार्च 2022 से तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया है। उनके द्वारा किसी भी प्रतियोगिता में हासिल किए नतीजे सात मार्च 2022 से अमान्य होंगे।’’

कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक में किया था बढ़िया प्रदर्शन

कमलप्रीत ने पिछले 2021 में टोक्यो में आयोजित ओलंपिक्स में हिस्सा लेने से ठीक पहले जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने टोक्यो की उड़ान भरने से पहले 65.06 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था। बता दें कि भारतीय एथलीट पिछले ओलंपिक के क्वालीफाइंग राउंड में दूसरे स्थान पर रही थी। लेकिन फाइनल में वह अपने बेस्ट एटेंप्ट में 63.70 मीटर तक ही पहुंच सकीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल