1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलिया दौरे के लिए लासिथ मालिंगा श्रीलंका के विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच नियुक्त

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए लासिथ मालिंगा श्रीलंका के विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच नियुक्त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2022 10:42 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 10:42 pm IST

लसिथ मालिंगा को आगामी आस्ट्रेलिया दौरे के लिये श्रीलंका की सीनियर टीम का विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

 लासिथ मालिंगा की फाइल फोटो- India TV Hindi
 लासिथ मालिंगा की फाइल फोटो Image Source : GETTY

पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मालिंगा को श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। आगामी आस्ट्रेलिया दौरे के लिये श्रीलंका की सीनियर टीम का विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भारतीय टीम में, कुलदीप यादव की वापसी: सूत्र

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मालिंगा को छोटी अवधि के लिये विशेषज्ञ कोच नियुक्त किया गया है। वह श्रीलंकाई गेंदबाजों की मदद करने के अलावा रणनीतिक योजनाएं तैयार करने में भी सहयोग करेंगे।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘एसएलसी को विश्वास है कि मालिंगा का व्यापक अनुभव विशेष रूप से टी 20 प्रारूप में टीम को इस श्रृंखला में काफी मदद करेगी।’’ बता दें कि श्रीलंका को 11 फरवरी से आस्ट्रेलिया में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। इस बीच रूमेश रत्नायके को आस्ट्रेलियाई दौरे के लिये श्रीलंकाई टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल