1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एक ऐसा मैच है जिसे आप फिर कभी नहीं देख पाएंगे, मेसी और मानेकलाल ने वनतारा में एक साथ बिताए मस्ती भरे पल

एक ऐसा मैच है जिसे आप फिर कभी नहीं देख पाएंगे, मेसी और मानेकलाल ने वनतारा में एक साथ बिताए मस्ती भरे पल

 Edited By: Vanson Soral
 Published : Dec 18, 2025 11:47 am IST,  Updated : Dec 18, 2025 11:53 am IST

लियोनल मेसी का भारत दौरा शानदार रहा। मेसी ने वनतारा दौरे से अपने GOAT इंडिया टूर का समापन किया। वनतारा में मेसी ने वन्यजीवों के साथ शानदार समय बिताया।

Messi- India TV Hindi
वनतारा में मानेकलाल के साथ फुटबॉल खेलते मेसी Image Source : VANTARA

महान फुटबॉलर लियोनल मेसी का भारत दौरा यादगार रहा। मेसी ने अपने GOAT इंडिया टूर का समापन करने से पहले जामनगर में स्थित अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया। मेसी अपने इंटर मियामी के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ वनतारा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मेसी और उनके साथियों ने प्राकृतिक माहौल में फल-फूल रहे वन्यजीवों के साथ काफी समय बिताया। मेसी वन्यजीवों को देख काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कई जानवरों के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान वन्यजीव भी मेसी को देख काफी उत्साहित नजर आए। 

मानेकलाल के साथ जमकर खेला फुटबॉल

मेसी के इस खास दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण एलिफेंट केयर सेंटर रहा, जहां उन्होंने बचाए गए हाथी के बच्चे मानेकलाल के साथ फुटबॉल खेला। इस दौरान मानेकलाल ने अपने अनोखे अंदाज में मेसी की किक का जवाब दिया। बता दें, मानेकलाल को दो साल पहले बीमार मां प्रतिमा के साथ लकड़ी उद्योग में कठोर श्रम से मुक्त कराया गया था। मेसी और उनके साथियों ने मानेकलाल के साथ इस मजेदार फुटबॉल एक्टिविटी का जमकर लुत्फ उठाया। फुटबॉल के प्रति मानेकलाल का उत्साह भी देखने लायक रहा। इस तरह यह पल मेसी की भारत यात्रा के सबसे यादगार क्षणों में से एक बन गया। वहां मौजूद सभी लोगों के लिए भी ये कभी न भूलने वाला बेहतरीन पल बन गया। 

मेसी ने करीब से अनुभव किया वनतारा

मेसी ने वनतारा परिसर में शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी और अन्य जानवरों के केयर सेंटर भी देखे। उन्होंने जानवरों की देखरेख का करीब से अनुभव किया। मेसी और उनके साथियों ने मल्टी-स्पेशलिटी वाइल्डलाइफ अस्पताल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने इलाज और सर्जरी के प्रोसेस को देखा। उन्होंने ओकापी, जिराफ, गैंडे और हाथियों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया। उन्होंने देश में वन्यजीव देखभाल और संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए PM मोदी की प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल