Messi Doing Meditation And Arti At Vantara: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने गुजरात के जामनगर में 'वनतारा' का दौरा किया। जहां भारतीय परंपरा और सनातन धर्म के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया गया। मेसी ने आरती में हिस्सा लिया और योग और ध्यान करते हुए यहां सुकून के पल बिताए।
लियोनल मेसी का भारत दौरा शानदार रहा। मेसी ने वनतारा दौरे से अपने GOAT इंडिया टूर का समापन किया। वनतारा में मेसी ने वन्यजीवों के साथ शानदार समय बिताया।
वनतारा में अलग-अलग जगहों से बचाकर लाए गए जानवरों की देखरेख की जाती है। इन जानवरों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाती हैं। मेसी ने इन सुविधाओं की तारीफ की।
मेसी ने वनतारा के विशाल संरक्षण-परिसर का निर्देशित भ्रमण किया। यह परिसर बचाए गए हाथियों, शाकाहारी जीवों, सरीसृपों और दुनिया भर से लाए गए कम उम्र के पशुओं के पुनर्वास व देखभाल का केंद्र है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़