1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Malaysia Open: पीवी सिंधू और प्रणय क्वॉर्टर फाइनल में हारकर बाहर, भारत चुनौती समाप्त

Malaysia Open: पीवी सिंधू और प्रणय क्वॉर्टर फाइनल में हारकर बाहर, भारत चुनौती समाप्त

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jul 01, 2022 11:09 pm IST,  Updated : Jul 01, 2022 11:09 pm IST

मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टरफाइनल में पीवी सिंधू और एचएस प्रणॉय को हार का सामना करना पड़ा।

Malaysia Open, PV Sindhu, HS Prannoy- India TV Hindi
PV Sindhu and HS Prannoy Image Source : TWITTER@BAI_MEDIA

Highlights

  • पीवी सिंधू को ताई जू यिंग के हाथों मिली हार
  • एचएस प्रणॉय को जोनाटन क्रिस्टी ने हराया

मलेशिया ओपन बैडमिंटन में पीवी सिंधू और एचएस प्रणॉय की हार के बाद भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को गत चैम्पियन चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जबकि पुरुष वर्ग में एच प्रणॉय प्रणय भी क्वॉर्टरफाइनल का अपना मुकाबला हारकर बाहर हो गए।  

सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त यिंग के खिलाफ पहले गेम को जीतने के बाद लय बरकरार नहीं रख सकी और 21-13, 15-21, 13-21 से हार गयी। इस जीत के बाद यिंग ने भारत की इस शीर्ष खिलाड़ी पर अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। सिंधू लगातार छठे मैच में यिंग से हारी हैं। दोनों के जीत-हार का रिकॉर्ड भी 16-5 के बड़े अंतर से यिंग के पक्ष में हो गया है। यिंग ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ खिताब बचने की ओर कदम बढ़ा दिया। 

पुरुषों के क्वॉर्टरफाइनल की बात करें तो प्रणॉय को जोनाथन क्रिस्टी के हाथों 18-21, 16-21 से हार झेलनी पड़ी। प्रणॉय ने शुरुआती गेम में क्रिस्टी को कड़ी चुनौती दी लेकिन दूसरे गेम में वह लय जारी नहीं रख सके और 44 मिनट तक चले मुकाबले के सीधे सेटों में हार गये। उनकी हार के साथ इस सुपर 750 स्पर्धा में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल