1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Lucky Date 24th July: बलबीर सिंह सीनियर से नीरज चोपड़ा तक, भारत के स्टार खिलाड़ियों के लिए लकी रही है यह तारीख

Lucky Date 24th July: बलबीर सिंह सीनियर से नीरज चोपड़ा तक, भारत के स्टार खिलाड़ियों के लिए लकी रही है यह तारीख

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 24, 2022 02:25 pm IST,  Updated : Jul 24, 2022 02:30 pm IST

Lucky Date 24th July: 1952 ओलंपिक से 2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप तक भारत के लिए 24 जुलाई की तारीख लकी साबित हुई है।

24 जुलाई के ही दिन भारत...- India TV Hindi
24 जुलाई के ही दिन भारत ने जीते तीन बड़े पदक Image Source : INDIA TV

Highlights

  • नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
  • 19 साल बाद भारत को इस प्रतियोगिता में मिला पदक
  • 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने कांस्य पदक किया था अपने नाम

Lucky Date 24th July: भारत के लिए 24 जुलाई 2022 को नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा। इसी तारीख को 1952 में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड मेडल जिताया था। वहीं इसी तारीख को पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में पहला मेडल जीता था।

24 जुलाई का स्वर्णिम इतिहास

  1. भारत के लिए 24 जुलाई का इतिहास स्वर्णिम रहा है। इसी तारीख को भारत ने 1952 में हॉकी का गोल्ड मेडल जीता था। हेलसिंकी में 1952 ओलंपिक में 24 जुलाई के दिन ही भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता थ । इस जीत के सूत्रधार बलबीर सिंह सीनियर ने पांच गोल दागे थे और ओलंपिक हॉकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड 70 साल बाद भी आज तक उनके नाम है। भारत ने ओलंपिक पुरूष हॉकी में आठ बार (1928 से 1936 तीन बार आजादी से पहले, 1948, 1952, 1956 , 1964 और 1980) स्वर्ण पदक जीता है । 
  2. 24 जुलाई की तारीख ओलंपिक में एक बार फिर भारत के लिए सौभाग्यशाली रही। इसी दिन 2021 में टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के पहले ही दिन साइखोम मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। वह ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बनी थीं।
  3. 24 जुलाई की तारीख भारतीय खेलों के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में आज एक बार फिर दर्ज हो गई है। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को पहली बार रजत पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया। इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस में विश्व चैम्पियनशिप में लंबी कूद का कांस्य पदक जीता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल