1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Diamond League Final 2025: नीरज चोपड़ा दूसरी बार खिताब जीतने से चूके, दूसरे नंबर पर किया खत्म, जूलियन वेबर बने विजेता

Diamond League Final 2025: नीरज चोपड़ा दूसरी बार खिताब जीतने से चूके, दूसरे नंबर पर किया खत्म, जूलियन वेबर बने विजेता

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Updated : Aug 29, 2025 12:58 am IST

Diamond League Final 2025: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में डायमंड लीग 2025 के फाइनल मैच में मेंस जैवलिन थ्रो के इवेंट में नीरज चोपड़ा ने दूसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया। जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर का थ्रो करने के साथ खिताब अपने नाम किया।

neeraj chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : GETTY

Diamond League Final 2025: डायमंड लीग 2025 का फाइनल मैच ज्यूरिख में हुआ जिसमें जैवलिन थ्रो के इवेंट में सभी भारतीय फैंस की नजरें नीरज चोपड़ा पर थी। छह राउंड में नीरज चोपड़ा का सबसे बेस्ट थ्रो 85.01 मीटर का रहा लेकिन वह दूसरी बार इस खिताब को जीतने से चूक गए। इस बार डायमंड लीग का खिताब जर्मनी के जूलियन वेबर ने जीता जिन्होंने दूसरे राउंड में 91.51 मीटर का थ्रो किया था। वहीं तीसरे नंबर पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट 84.95 मीटर थ्रो के साथ रहे।

नीरज के फाइनल मैच में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पहले राउंड में 84.35 मीटर का थ्रो किया तो दूसरे राउंड में 82 मीटर का थ्रो करने में कामयाब हुए थे, वहीं तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड में नीरज ने फाउल किया जबकि छठे राउंड में नीरज ने 85.01 मीटर का थ्रो करने के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया।

 

Neeraj chopra diamond league final 2025

Auto Refresh
Refresh
  • 12:52 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    नीरज चोपड़ा ने दूसरे नंबर पर किया खत्म

    डायमंड लीग 2025 के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा दूसरी बार इस खिताब को जीतने से चूक गए, जिसमें उनका 6 राउंड में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.01 का रहा और वह दूसरे नंबर पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के थ्रो के साथ पहले नंबर पर रहते हुए इस खिताब को अपने नाम किया।

  • 12:36 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    नीरज चोपड़ा ने पांचवें राउंड में भी किया फाउल

    डायमंड लीग 2025 में जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में उन्होंने पांचवें राउंड में भी फाउल कर दिया। नीरज अभी भी 84.35 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जिसमें अब सिर्फ उनके पास छठा और आखिरी राउंड बचा है। अभी पहले नंबर पर जूलियन वेबर हैं, जिन्होंने पहले दूसरे राउंड में 91.51 मीटर का थ्रो किया था।

  • 12:22 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चौथे राउंड में नीरज चोपड़ा ने किया फाउल

    डायमंड लीग 2025 में जैवलिन थ्रो फाइनल के चौथे राउंड में भारत के नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो कर दिया। चौथे राउंड के बाद नीरज चोपड़ा अभी भी 84.35 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं जूलियन वेबर 91.51 मीटर थ्रो के साथ पहले नंबर पर जबकि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट 84.95 मीटर थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

  • 12:03 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने किया फाउल

    तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने फाउल कर दिया जिसके बाद अभी भी वह पहले राउंड में फेंके गए 84.35 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं जर्मनी जूलियन वेबर 91.51 मीटर के थ्रो के साथ पहले नंबर पर बरकरार हैं। तीसरे राउंड में जूलियन ने भी फाउल किया था।

  • 11:47 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे राउंड के बाद भी जूलियन वेबर पहले नंबर पर

    नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2025 के फाइनल में दूसरे राउंड के खत्म होने के बाद अपने थ्रो को सुधार पाने में कामयाब नहीं हो सके और वह सिर्फ 82 मीटर का थ्रो ही कर सके। वहीं जूलियन वेबर ने दूसरे राउंड में 91.51 मीटर का थ्रो करने के साथ पहले नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखा हुआ है।

  • 11:35 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डायमंड लीग 2025 पहला राउंड हुआ खत्म

    डायमंड लीग 2025 में जैवलिन थ्रो फाइनल में पहला राउंड खत्म होने के बाद नीरज चोपड़ा 84.35 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 91.37 मीटर थ्रो के साथ पहले नंबर पर और केशोर्न वाल्कोट 84.95 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

  • 11:19 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पिछली बार एक सेंटीमीटर से नीरज खिताब जीतने से चूके थे

    नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 में खिताब जीतने से सिर्फ 1 सेंटीमीटर से चूक गए थे, जिसमें उन्हें ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से मात मिली थी जिन्होंने 87.87 मीटर का थ्रो किया था।

  • 11:07 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डायमंड लीग 2025 के फाइनल में नीरज सहित ये खिलाड़ी दिखेंगे एक्शन में

    डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा के अलावा जूलियन वेबर, एंड्रियन मार्डारे , एंडरसन पीटर्स, केशोर्न वाल्कोट, साइमन वीलैंड और जूलियस येगो एक्शन में दिखाई देंगे।

  • 10:52 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    साल 2022 में ज्यूरिख में ही जीता था नीरज चोपड़ा ने पहला डायमंड लीग खिताब

    नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में ज्यूरिख में ही डायमंड लीग का अपना पहला खिताब जीता था, जिसके बाद वह पिछली बार फाइनल मुकाबले में दूसरे नंबर पर रहे थे तो वहीं अब उनकी नजरें दूसरी बार इस खिताब को जीतने पर होगी।

  • 10:35 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कितने बजे शुरू होगा फाइनल मुकाबला

    ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल 2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा आज भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

  • 10:34 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा

    ज्यूरिख में हो रहे डायमंड लीग 2025 में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी एक्शन में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी नजरें दूसरी बार इस खिताब को जीतने पर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल