1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Olympics Day 3: मनिका बत्रा ने दिन के अंत में किया कमाल, राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

Olympics Day 3: मनिका बत्रा ने दिन के अंत में किया कमाल, राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

 Written By: Rishikesh Singh Govind Singh
 Updated : Jul 30, 2024 06:55 am IST

Olympics Day 3: भारत को ओलंपिक के तीसरे दिन कई खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें आर्चरी और शूटिंग के मेडल इवेंट भी शामिल थे। जहां शूटिंग में अर्जुन बाबुता चौथे स्थान पर रहे और मेडल से चूक गए। दूसरी तरफ आर्चरी टीम भी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई है।

Paris Olympics Day 4 Live Update- India TV Hindi
Paris Olympics Day 4 Live Update Image Source : GETTY

Olympics Day 3: पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन भारत के लिए काफी कमाल का रहा था। जहां भारत ने एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद भारतीय एथलीटों ने तीसरे दिन कई खेलों में अपनी दावेदारी पेश की। शूटिंग और आर्चरी में भारत मेडल नहीं जीत पाया। अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर राइफल में चौथे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए। इसके अलावा पदक की दावेदार मानी जाने वाली भारतीय पुरुष टीम को आर्चरी में क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी। भारतीय एथलीट शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी, तीरंदाजी और टेबल टेनिस में खेलते नजर आए। ऐसे में इन खेलों का पूरा अपडेट जानने के लिए नीचे की स्क्रॉल करें।

Olympics Day 3 Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 6:51 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    मनिका बत्रा ने रचा इतिहास

    मनिका बत्रा ओलंपिक में महिलाओं के टेबल टेनिस इवेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली है। राउंड ऑफ 32 में खेले गए मुकाबले को उन्होंने फ्रांस के खिलाफ 4-0 से जीता है।

  • 12:02 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    मनिका बत्रा का राउंड-32 में होगा मैच

    टेबल टेनिस में मनिका बत्रा का राउंड-32 का मैच फ्रांस की पृथिका पवाडे से होगा। इस मैच को जीत कर मनिका बत्रा अगले राउंड में जगह बनाना चाहेंगी। 

  • 9:24 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    सात्विक और चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

    सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। जबकि उन्होंने अपना आखिरी ग्रुप मैच भी नहीं खेला है। सात्विक-चिराग को जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मार्विन सेडेल का सामना करना था। लेकिन लैम्सफस की चोट के कारण जर्मन की जोड़ी पीछे हट गई। जिससे मैच रद्द कर दिया गया है। फ्रांस की जोड़ी लुकास कोरवी और रोनन लाबार को हार झेलनी पड़ी थी। इसी वजह से चिराग और सात्विक क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। 

  • 7:20 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    राफेल नडाल को मिली हार

    टेनिस के मेंस सिंगल्स में नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को 6-1, 6-4 से हरा दिया है। इसी के साथ सिंगल्स में राफेल नडाल की चुनौती समाप्त हो गई है। 

  • 6:58 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय पुरुष टीम को मिली हार

    भारतीय पुरुष टीम को क्वार्टर फाइनल में तुर्की से 6-2 से हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल मैच में धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। चौथे सेट में भारत ने 54 और तुर्की ने 58 का स्कोर किया। 

  • 6:49 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय पुरुष टीम ने तीसरा सेट जीता

    आर्चरी में भारतीय पुरुष टीम ने तुर्की के खिलाफ तीसरा सेट जीत लिया है। इससे मैच में स्कोर 4-2 हो गया है। तीसरे सेट में भारतीय टीम ने 55 और तुर्की ने 54 स्कोर किया है। 

  • 6:45 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    दूसरा सेट भी भारतीय आर्चरी ने गंवाया

    तुर्की के खिलाफ दूसरा सेट भी भारतीय आर्चरी ने गंवा दिया है। भारतीय पुरुष टीम ने जहां 52 और तुर्की ने 55 स्कोर किया था। अब दो सेट के बाद तुर्की के चार अंक हो गए हैं। एक सेट जीतने पर दो अंक मिलते हैं। 

  • 6:37 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पहले सेट में भारतीय आर्चरी टीम पिछड़ी

    तुर्की के खिलाफ भारतीय आर्चरी टीम पहले सेट में पिछड़ती गई है। भारत ने पहला सेट गंवा दिया है। भारत ने 53 स्कोर किया है। वहीं तुर्की ने 57 स्कोर किया है। 

  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    आर्चरी में भारतीय पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल मैच शुरू

    आर्चरी में भारतीय पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल मैच तुर्की के खिलाफ शुरू हो गया है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। 

  • 6:20 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    लक्ष्य सेन ने जीता मैच

    बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने जूलियन कार्रागी को हराया है। इस मैच लक्ष्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 21-19, 21-14 से मुकाबला अपने नाम किया है। 

  • 5:50 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारत और अर्जेंटीना के बीच मैच हुआ ड्रॉ

    भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। मैच की शुरुआत में ही अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन बाद में हरमनप्रीत सिंह के गोल ने टीम इंडिया को बराबरी दिलाई और मैच के आखिर तक फिर किसी भी प्लेयर ने गोल नहीं किया। 

  • 5:46 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    स्कोर हुआ बराबर

    भारतीय हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर दिया है। उन्होंने अहम मौके पर गोल किया है। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम स्कोर बराबर कर पाई है। 

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अर्जेंटीन ने हासिल की बढ़त

    भारतीय हॉकी टीम के खिलाफ अर्जेंटीना की टीम ने पबले हॉफ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अर्जेंटीना के लिए पहला गोल लुकास मार्टिनेज ने किया। तब पीआर श्रीजेश गोल को रोक नहीं पाए। 

  • 4:19 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    भारतीय हॉकी टीम का अर्जेंटीना से हो रहा सामना

    भारतीय हॉकी टीम का इस समय अर्जेंटीना से हो रहा है। अभी तक दोनों टीमों की तरफ से गोल नहीं हुआ है। 

  • 4:04 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अर्जुन बाबुता फाइनल राउंड में चौथे नंबर पर रहे

    शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल में भारत के अर्जुन बाबुता चौथे नंबर पर रहे हैं। वह ओलंपिक मेडल जीतने से चूक गए हैं। चीन के Sheng Lihao ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 

  • 3:58 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    मेडल की रेस से बाहर हुए अर्जुन बाबुता

    अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर राइफल में मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन बाद में वह अपनी लय से भटक गए और मेडल नहीं जीत पाए। उन्होंने पहले स्टेज में 105.1 स्कोर किया। दूसरे स्टेज में उन्होंने 125.3 का स्कोर किया। 

  • 3:33 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अर्जुन बाबुता का फाइनल राउंड हो गया है शुरू

    अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल राउंड में खेल रहे हैं। उन्होंने अपना पहला स्कोर ही 10.7 का किया है। 

  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    शूटिंग: फाइनल में पहुंची मिक्स्ड टीम

    शूटिंग के 10 मीटर मिक्स्ड टीम एयर पिस्टल क्वालीफाइंग इवेंट के फाइनल में भारतीय जोड़ी पहुंच गई है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 580 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ऐसे में वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइनल में खेलेंगे।

  • 1:21 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    रमिता जिंदल के हाथ लगी निराशा

    रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में हार गई हैं। उनका फाइनल स्कोर 145.3 का रहा और उन्होंने 7वें स्थान पर फिनिश किया।

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    रमिता जिंदल का फाइनल शुरू

    रमिता जिंदल महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। 20 साल की रमिता जिंदल के अलावा सात अन्य महिला एथलीट फाइनल में पहुंची हैं। यह मेडल इवेंट हैं। टॉप तीन में रहने वाले खिलाड़ियों को मेडल दिया जाएगा। 

  • 11:13 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    रद्द हुआ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मैच

    सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का जर्मन जोड़ी मार्क लैम्सफस - मार्विन सीडेल के खिलाफ ग्रुप स्टेज गेम रद्द कर दिया गया है, क्योंकि मार्क लैम्सफस चोट के कारण पीछे हट गए हैं। बीडब्ल्यूएफ के नियमों के अनुसार, जर्मन जोड़ी के सभी परिणाम रद्द कर दिए गए हैं।

  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    ओलंपिक के तीसरे दिन भारत का शेड्यूल

    1. बैडमिंटन पुरुष डबल्स (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल - भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे
    2. बैडमिंटन महिला डबल्स (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:50 बजे
    3. शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम क्वालीफिकेशन: मनु भाकर और सरबजोत सिंह, रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे
    4. शूटिंग में पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडईमान - भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे
    5. महिला 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल: रमिता जिंदल - भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे
    6. पुरुष 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल: अर्जुन बाबुता - भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
    7. पुरुष पूल-बी मैच: भारत बनाम अर्जेंटीना- भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे
    8. बैडमिंटन पुरुष सिंगल (ग्रुप मुकाबला): लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरेगी - भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे
    9. आर्चरी पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव - भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे
    10. महिला सिंगल टेबल टेनिस (राउंड ऑफ 32): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग - भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल