1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल ने भारतीय हॉकी टीम को हार से बचाया, आखिरी मोमेंट पर मैच हुआ ड्रॉ

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल ने भारतीय हॉकी टीम को हार से बचाया, आखिरी मोमेंट पर मैच हुआ ड्रॉ

 Published : Jul 29, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 07:34 pm IST

भारतीय हॉकी टीम का अर्जेंटीना के साथ मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उनके गोल की वजह से ही मैच ड्रॉ हुआ है।

India vs Argentina Hockey Team- India TV Hindi
India vs Argentina Hockey Team Image Source : PTI

Indian Team vs Argentina Team Hockey Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम का अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला एक-एक से ड्रॉ रहा है। एक समय भारतीय हॉकी टीम हार की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन फिर हरमनप्रीत सिंह के गोल की वजह से टीम इंडिया मैच ड्रॉ करवा पाई है। इससे पहले पेरिस ओलंपिक के ग्रुप मैच में ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। 

पहले हाफ में पिछड़ी थी भारतीय टीम

पहले हाफ के 22 मिनट में अजेंटीना के लुकास मार्टिनेज ने भारतीय टीम के अनुभवी गोलकर पीआर श्रीजेश को छकाते हुए गोल कर दिया। श्रीजेश ने गेंद को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह विफल हुए और गेंद गोल पोस्ट में चली गई। इसी वजह से अर्जेंटीना ने मैच की शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह पहले हाफ में पेनल्टी कॉर्नर के तीन मौकों को भुनाने में नाकाम रहे। पहले हाफ तक टीम इंडिया 0-1 से पीछे ही रही। 

हरमनप्रीत सिंह ने किया गोल

दूसरे हाफ में भारतीय टीम के प्लेयर्स ने आक्रामक खेल दिखाया और अर्जेंटीना के डिफेंस को तोड़ने के कई प्रयास किए। लेकिन कोई मौका नहीं मिल पाया। ऐसे में लग रहा था कि अर्जेंटीना की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। तब मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारतीय हॉकी टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन गोल दागा और उन्होंने कोई गलती नहीं की। हरमनप्रीत का गोल अहम मौके पर आया और उनके गोल की वजह से ही भारतीय हॉकी टीम मैच ड्रॉ कराने में सफल रही है। 

अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। तब भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। वह विरोधी टीम के सामने खड़े हो गए और गोल नहीं होने दिया। अब भारत ने अर्जेंटीना से ड्रॉ खेल लिया है। इसके बाद उसका मैच आयरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया से होना है। अगर भारतीय हॉकी टीम आयरलैंड के खिलाफ मैच जीत लेती है, तो वह क्वार्टर-फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा देगी। 

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीते हैं 8 गोल्ड

ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम सबसे सफल टीम है। भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक कुल 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं। पिछली बार भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। तब भारत ने हॉकी में चालीस साल बाद पदक जीता था। इस बार भी भारतीय हॉकी टीम से पदक की उम्मीदें हैं। 

यह भी पढ़ें

Paris Olympics 2024: अर्जुन बाबुता ब्रॉन्ज मेडल से चूके, फाइनल राउंड में चौथे नंबर पर रहे

IND vs SL: वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, रोहित शर्मा और विराट कोहली आएंगे नजर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल