Olympics 2024 Day 11 Highlights: पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने जगह बनाई जबकि किशोर जेना क्वालीफाई करने में विफल रहे हैं। वहीं भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में भले ही जर्मनी से हार गई लेकिन अब भी उसके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा। दूसरी तरफ रेसलिंग में विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच दिया।