Olympics 2024 Day 6: पेरिस ओलंपिक के 5वें दिन भारत की झोली में भले ही कोई मेडल ना आया हो लेकिन छठे दिन स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। एक अगस्त को भारत के कई एथलीट्स एक्शन में दिखाई दिए। बैडमिंटन में राउंड ऑफ 16 में लक्ष्य सेन ने एचएस प्रणय को हराया है। इसके अलावा पीवी सिंधु को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी के खिलाफ हार मिली है। वहीं मुक्केबाजी में निखत जरीन को हार झेलनी पड़ी है। इन प्लेयर्स से भारत को मेडल की उम्मीदें थीं।