1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Paris Paralympics 2024: पेरिस में आज इन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद, जानें 9वें दिन भारत का शेड्यूल

Paris Paralympics 2024: पेरिस में आज इन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद, जानें 9वें दिन भारत का शेड्यूल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 06, 2024 06:36 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 06:36 am IST

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत 25 मेडल के साथ मेडल टैली में 16वें पायदान पर हैं। भारतीय एथलीट ने अब तक 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। 9वें दिन इसमें इजाफा होने की उम्मीद है।

Paris Paralympics 2024- India TV Hindi
Paris Paralympics 2024 Image Source : GETTY

भारतीय एथलीट पेरिस पैरालिंपिक 2024 में 9वें दिन कई मेडल इवेंट्स में शिरकत करेंगे जिससे भारत के मेडल की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। पेरिस में 9वें दिन सिमरन महिलाओं की 100 मीटर टी12 फ़ाइनल में मेडल जीतने से चूक गईं, क्योंकि वह 12.31 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं। 24 वर्षीय सिमरन आज  महिलाओं की 200 मीटर इवेंट के राउंड 1 में हिस्सा लेंगी। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में दीपेश कुमार सुमित अंतिल के नक्शेकदम पर चलना चाहेंगे, जिन्होंने पहले अपना ओलंपिक खिताब बरकरार रखा था। अंतिल ने F64 इवेंट में हिस्सा लिया था, जबकि दीपेश F54 फाइनल में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को भारत का अभियान पैरा कैनो में पुरुषों की KL1 200M हीट्स से शुरू होगा, जिसमें यश कुमार हिस्सा लेंगे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में 9वें दिन (शुक्रवार, 6 सितंबर) भारत का शेड्यूल इस प्रकार है:-

पैरा कैनो: 

  • यश कुमार – पुरुष KL1 200M हीट्स- 1:30 PM

पैरा एथलेटिक्स: 

  • सिमरन – महिला 200M T12 राउंड 1- 1:38 PM

पैरा कैनो:

  • प्राची यादव – महिला VL2 200M हीट्स- 1:50 PM

पैरा एथलेटिक्स

  • दीपेश कुमार – पुरुष जेवलिन थ्रो F54 फ़ाइनल- 2:07 PM

पैरा एथलेटिक्स:

  • दिलीप गावित – पुरुष 400M T45, T46, T47 राउंड 1- 2:50 PM

पैरा कैनो:

  • पूजा ओझा – महिला KL1 200M हीट्स- 2:55 PM

पैरा एथलेटिक्स: 

  • प्रवीण कुमार – पुरुष हाई जंप T44, T62, T64 फाइनल- 3:21 PM

पैरा पावरलिफ्टिंग: 

  • कस्तूरी राजमणि – महिला 67 किलोग्राम तक फाइनल- 8:30 PM

पैरा एथलेटिक्स:

  • भावनाबेन चौधरी – महिला जेवलिन थ्रो F46 फाइनल- 10:30 PM

पैरा एथलेटिक्स:

  • सोमन राणा और होकाटो सेमा – पुरुष शॉट पुट F56, F57 फाइनल- 10:34 PM

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल