1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पिंडली में चोट के कारण छह हफ्ते तक खेल से दूर रहेंगे पारूपल्ली कश्यप

पिंडली में चोट के कारण छह हफ्ते तक खेल से दूर रहेंगे पारूपल्ली कश्यप

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2022 03:36 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 03:37 pm IST

कश्यप को पिछले महीने (24 से 30 दिसंबर) हैदराबाद में अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में पिंडली की मांसपेशियों में ग्रेड 1 की चोट लगी थी।

Parupalli Kashyap, Badminton, sports, India - India TV Hindi
Parupalli Kashyap Image Source : GETTY

Highlights

  • कश्यप को पिछले महीने पिंडली की मांसपेशियों में ग्रेड 1 की चोट लगी थी
  • कश्यप (35) अब देश में होने वाले आगामी तीन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पायेंगे

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को हाल में पिंडली की मांसपेशियों में लगी चोट के कारण छह हफ्ते तक खेल से बाहर रहना होगा। पूर्व नंबर छह खिलाड़ी कश्यप ने कहा कि उन्हें ‘अपनी ट्रेनिंग का फिर से आकलन’ करना होगा। 

कश्यप को पिछले महीने (24 से 30 दिसंबर) हैदराबाद में अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में पिंडली की मांसपेशियों में ग्रेड 1 की चोट लगी थी। निराश कश्यप ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं हैदराबाद ओपन में खेला था और मैं पहले दौर में ही चोटिल हो गया था, जब मैं अच्छा महसूस कर रहा था लेकिन ऐसा लगता है कि मैं मैच के लिये फिट नहीं था। ’’ 

यह भी पढ़ें- AUS v ENG: जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से 3 साल बाद निकला टेस्ट शतक, बना दिया ये शानदार रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, शायद यह उम्र की वजह से। लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे अपनी ट्रेनिंग का आकलन करना होगा। ’’ 

इस चोट का मतलब है कि कश्यप (35) अब देश में होने वाले तीन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पायेंगे जिसकी शुरूआत इंडिया ओपन सुपर 500 से होगी। 

यह भी पढ़ें- IND v SA: एल्गर का खुलासा, बताया कैसे रबाडा के अंदर का जगाया शानदार गेंदबाज

उन्होंने कहा, ‘‘यह ग्रेड एक की चोट है इसलिये मैं छह हफ्तों तक खेल से बाहर रहूंगा, तीन हफ्ते कोर्ट में वापसी में लगेंगे, तीन हफ्ते मैच फिटनेस हासिल करने में तो मैं मार्च में वापसी का लक्ष्य बना रहा हूं। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल