1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL Auction 2025: पहले दिन किसे मिली सबसे ज्यादा रकम, जानें टॉप-5 सबसे महंगे प्लेयर्स

PKL Auction 2025: पहले दिन किसे मिली सबसे ज्यादा रकम, जानें टॉप-5 सबसे महंगे प्लेयर्स

 Published : May 31, 2025 11:07 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 02:23 am IST

प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन 2025 के पहले दिन मोहम्मदरेजा शादलू सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें 2.23 करोड़ रुपए मिले हैं।

कबड्डी ऑक्शन 2025- India TV Hindi
कबड्डी ऑक्शन 2025 Image Source : TWITTER

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के पहले दिन की नीलामी खत्म हो गई है। एक जून को भी ऑक्शन होगा। पहले दिन कुल 26 प्लेयर्स बिके हैं। करिश्माई ईरानी खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें गुजरात जायंट्स की टीम ने 2.23 करोड़ की मोटी रकम देकर स्क्वाड में शामिल किया है। यह प्रो कबड्डी लीग के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी बोली है। उन्हें खरीदने के लिए दूसरी टीमों ने भी बोली लगाई थी।

मोहम्मदरेजा शादलू को मिली मोटी रकम

मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह प्रो कबड्डी लीग में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन पर लगातार तीसरे सीजन में 2 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी है। बंगाल वॉरियर्ज ने देवांक दलाल को 2.205 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह प्रो कबड्डी लीग 2025 में पहले दिन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। दिल्ली दबंग की टीम ने आशु मलिक को 1.90 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। आशु की गिनती बेहतरीन रेडर में होती है और वह मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।

अनसोल्ड रह गए प्रदीप नरवाल

अंकित जगलांग को पटना पाइरेट्स की टीम ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। अर्जुन देशवाल तमिल थलाइवाज के पास गए हैं। उन्हें 1.405 करोड़ रुपए की मोटी रकम मिली है। पहले दिन दस खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। पहले दिन प्रो कबड्डी लीग 2025 में कुल 28 प्लेयर्स पर बोली लगाई गई, जिसमें से 26 बिक गए और सिर्फ दो ही प्लेयर्स नहीं बिके हैं। अनसोल्ड रहने वाले प्लेयर्स में प्रदीप नरवाल और साहिल गुलिया के नाम शामिल हैं।​ लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की किस्मत दूसरे दिन चमक सकती है और ऑक्शन के दूसरे दिन ये प्लेयर्स बिक सकते हैं।

PKL Auction 2025 के पहले दिन बिकने वाले टॉप-5 खिलाड़ी:

1. मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह: 2.23 करोड़

2. देवांक दलाल: 2.205 करोड़

3. आशु मलिक: 1.9 करोड़

4. अंकित जागलान: 1.573 करोड़

5. अर्जुन देशवाल: 1.405 करोड़

यह भी पढ़ें:

PKL 2025 ऑक्शन के पहले दिन मोहम्मदरेजा शादलू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरे सीजन कर दिया कमाल

जून में जमकर खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट, टीम इंडिया भी भरेगी हुंकार; फुल पैक है शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल