1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL Auction 2025: इस स्टार प्लेयर के लिए हुआ बिडिंग वॉर, दिल्ली को करना पड़ा FBM का इस्तेमाल

PKL Auction 2025: इस स्टार प्लेयर के लिए हुआ बिडिंग वॉर, दिल्ली को करना पड़ा FBM का इस्तेमाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 01, 2025 09:00 am IST,  Updated : Jun 01, 2025 09:47 am IST

PKL Auction 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 ऑक्शन में भारतीय रेडर आशु मलिक को लेकर ऑक्शन टेबल पर जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। इस खिलाड़ी को अंत में दबंग दिल्ली ने FBM इस्तेमाल करके खरीदा।

Ashu Malik- India TV Hindi
आशु मलिक Image Source : INDIA TV

PKL Auction 2025: मुंबई में इन दिनों प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस ऑक्शन में पहले दिन की नीलामी खत्म हो गई है। पहले दिन हुए नीलामी में भारतीय रेडर आशु मलिक को लेकर ऑक्शन टेबल पर जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला। लेकिन अंत में दबंग दिल्ली की टीम ने FBM का इस्तेमाल करके 1.90 करोड़ में खरीदा। आशु मलिक का बेस प्राइस 30 लाख रूपये था।

इन टीमों के बीच हुआ बिडिंग वॉर

ऑक्शन में जब आशु मलिक का नाम सबसे पहले आया तब तेलुगु टाइटंस ने उनके लिए 1.05 करोड़ रुपए की बोली लगाई, लेकिन जल्द ही पुनेरी पलटन ने बोली को बढाकर 1.055 करोड़ तक पहुंचा दिया। इन दोनों के बीच बिडिंग वॉर चल ही रहा था उसी वक्त बंगाल वॉरियर्स ने भी एंट्री मारी और उन्होंने आशु के लिए 1.5 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद बिडिंग वॉर पुनेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स के बीच इस स्टार खिलाड़ी को खरीदने के लिए होड़ मची।

बंगाल वॉरियर्स ने युवा भारतीय रेडर के लिए 1.90 करोड़ रुपए की बोली लगाई। हालांकि बाद में दबंग दिल्ली ने आशु मलिक पर अपना एफबीएम कार्ड इस्तेमाल कर बंगाल वॉरियर्स के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस तरह दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग के अगले दो सीजन के लिए एक बार फिर से आशु मलिक को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

पिछले दो सीजन में आशु मलिक ने किया है शानदार प्रदर्शन

बता दें कि प्रो कबड्डी लीग (PKL) के पिछले दो सीजन आशु मलिक लगातार अच्छा प्रदर्शन करके एक बेहतरीन रेडर बनाकर उभरे हैं। हरियाणा के 23 साल के आशु मलिक ने पिछले दो सीजन में दबंग दिल्ली की अगुआई की है। आशु मलिक ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग में डेब्यू किया था। उसके बाद से वह दबंग दिल्ली की टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि PKL के 12वें सीजन के ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

क्या होता है ये FBM कार्ड?

PKL ऑक्शन के दौरान जब भी किसी प्लेयर को लेकर आखिरी बोली लगती है उसके बाद नीलामीकर्ता उस प्लेयर की पुरानी टीम से पूछता है कि क्या वो उसके लिए एफबीएम कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं। यदि फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी में रुचि दिखाती है और एफबीएम कार्ड का प्रयोग करना चाहती है तो उन्हें उस खिलाड़ी को उतना ही रकम देना होगा, जितना उसे ऑक्शन में मिलने वाला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल