1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL: पीकेएल के आठवें सीजन का हुआ आगाज, पहले दिन यू मुम्बा और बंगाल वॉरियर्स ने जीते अपने मुकाबले

PKL: पीकेएल के आठवें सीजन का हुआ आगाज, पहले दिन यू मुम्बा और बंगाल वॉरियर्स ने जीते अपने मुकाबले

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 23, 2021 09:32 am IST,  Updated : Dec 23, 2021 09:33 am IST

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में यू मुम्बा और बंगाल ने जीत हासिल किया। वहीं तेलगू टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।

U Mumba - India TV Hindi
U Mumba and Bengal Warriors won their matches on the first day Image Source : TWITTER

Highlights

  • यू मुम्बा ने बुधवार को बेंगलुरू बुल्स को 46–30 से हरा दिया
  • तेलगू टाइटंस ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैच को ड्रॉ पर रोका
  • बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा की टीम को 38-33 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन का बुधवार को शानदार आगाज हो गया। शुरुआती मुकाबले में अभिषेक सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यू मुम्बा ने बुधवार को बेंगलुरू बुल्स को 46–30 से हरा दिया। यू मुम्बा के रेडर अभिषेक ने मैच में कुल 19 प्वाइंट्स हासिल किए। साथ ही अभिषेक ने दूसरे सीजन की चैंपियन टीम के डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया। बेंगलुरू बुल्स के लिए चंद्रन रंजीत ने 13 और पवन सहरावत ने 12 अंक हासिल किया। 

दिन के दूसरे मुकाबले में तेलगू टाइटंस ने शानदार वापसी करते हुए तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैच को ड्रॉ पर रोका। दोनों टीमों के बीच खेला गया बेहद ही रोमांचक मुकाबला 40-40 से बराबरी पर खत्म हुआ।  तेलुगु टाइटंस ने मैच में सबसे ज्यादा 22 रेड अंक हासिल किया। जबकि को तमिल थलाईवाज ने 20 रेड अंक मिले। हालांकि तमिल थलाईवाज ने 14 टैकल अंक हासिल किया, जबकि तेलुगु को 13 टैकल अंक मिले। तमिल थलाइवाज के लिए मंजीत ने सबसे ज्यादा 12 अंक हासिल किया। वहीं सिद्धार्थ देसाई ने तेलुगु के लिए सबसे ज्यादा 11 अंक बनाए।

 

दिन के तीसरे और आखिरी मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा की टीम को 38-33 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

बंगाल के लिए मोहम्मद नबीबक्श ने सबसे ज्यादा 11 अंक बनाए। नबीबक्श ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यूपी योद्धा को अपने स्टार प्लेयर परदीप नरवाल से काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने निराश किया। परदीप नरवाल ने 16 रेड में महज 8 अंक ही हासिल कर पाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल