1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Pro Kabaddi League 2022: तमिल थलाइवाज ने पटना को दी मात, 33-32 से जीता रोमांचक मुकाबला

Pro Kabaddi League 2022: तमिल थलाइवाज ने पटना को दी मात, 33-32 से जीता रोमांचक मुकाबला

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 17, 2022 10:43 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 10:43 pm IST

Pro Kabaddi League 2022: तमिल थलाइवाज ने रोमांचक मैच में पटना पायरेट्स को मात दी।

Pro Kabaddi League- India TV Hindi
Pro Kabaddi League Image Source : PRO KABADDI LEAGUE TWITTER

Highlights

  • तमिल थलाइवाज ने पटना को दी मात
  • 33-32 से जीता रोमांचक मुकाबला
  • रोमांचक मैच में पटना पायरेट्स की हार

Pro Kabaddi League 2022: प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवाज मैच के अधिकांश भाग के लिए पीछे चल रहे थे, लेकिन रेडर हिमांशु सिंह के प्रेरक प्रदर्शन ने उन्हें सोमवार को यहां पटना पाइरेट्स के खिलाफ 33-32 से जीत दर्ज करने में मदद की। तमिलनाडु की ओर से हिमांशु ने 11 अंक जबकि नरेंद्र ने 9 अंक का योगदान दिया।

तमिल थलाइवाज का कमाल

9वें मिनट में तमिल थलाइवाज ने 6-3 से बढ़त बना ली। हालांकि, कुछ क्षण बाद, रोहित गुलिया ने एक शानदार रेड मारा और पाइरेट्स को स्कोर को 6-6 से बराबर करने में मदद की। हिमांशु ने 14वें मिनट में शानदार रेड की और थलाइवाज ने 10-8 से बढ़त बना ली। लेकिन, पाइरेट्स ने ऑल आउट कर अगले मिनट में 13-10 से बढ़त छीन ली। नरेंद्र ने रेड पॉइंट बटोरते रहे, लेकिन पाइरेट्स ने आगे बढ़ना जारी रखा और पहले हाफ का अंत 17-15 पर कायम रहे।

पटना ने दी टक्कर

गुलिया ने दूसरे हाफ में शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन जारी रखा क्योंकि पाइरेट्स ने 21-16 से बढ़त बना ली। पाइरेट्स ने मैच में अपना दबदबा कायम रखा क्योंकि सचिन ने गुलिया को रेडिंग डिपार्टमेंट में अच्छा सहयोग किया। 26वें मिनट में पटना ने एक और ऑल आउट किया और आराम से स्कोर 26-21 से आगे हो गए।

थलाइवाज ने हिमांशु के रेड के माध्यम से मुकाबला किया, लेकिन रेड से बढ़त बनाए रखने में सफल रहे। हालांकि, हिमांशु ने 37वें मिनट में एक प्रेरक रेड की और स्कोर को 29-29 के बराबर कर दिया। इसके तुरंत बाद, थलाइवाज ने ऑल आउट कर दिया और 32-30 से बढ़त बना ली। तमिलनाडु की टीम ने मैच के अंतिम मिनट में गुलिया का सामना किया और रोमांचक जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल